क्लिक से रोशन हुआ जहां, नेगेटिव से बन गई पाॅजिटिव इमेज
क्लिक से रोशन हुआ जहां, नेगेटिव से बन गई पाॅजिटिव इमेज
Share:

फोटोग्राफी : आपने अक्सर लोगों को कैमरे से क्लिक करते हुए देखा होगा। यह काफी रोमांचक लगता है। दुनिया में न जाने कितनी ही प्रजाति के जीव पाए जाते हैं इन्हें न तो आपने देखा होगा और न ही जाना होगा लेकिन फोटाग्राफी के माध्यम से न केवल आप इन्हें देख पाते हैं बल्कि आप इनके रोमांचक जीवन का अनुभव भी ले पाते हैं। ये चलते हुए और अपने जीवन को जीते हुए भी दिखाई देते हैं। आखिर यह सब कैसे संभव हुआ। एक कैमरे से जिसमें लैंस के माध्यम से प्रकाश का पारगमन किया जाता है।

आज ही के दिन फोटोग्राफी का जन्म हुआ था। इसके जन्म को अब 175 वर्ष हो चुके हैं। दरअसल 19 अगस्त 1839 को फोटो ग्राफी अस्तित्व में आई थी। जिसके बाद इस दिन को विश्व फोटोग्राफी दिवस के नाम से जाना जाता है। फोटोग्राफी में लगातार बदलाव होते चले गए। अब तो फोटोग्राफी अपने उन्नत स्तर पर पहुंच गई। अब इसमें फोटो ग्राफी ब्लैक फिल्म से निकलकर डिजिटल कैमरों में बदल गई है।

अब तो डीएसएलआर आने लगे हैं मगर यह क्या फोटोग्राफी की यह दुनिया यहां से आगे निकलकर एचडी के नए आविष्कार से और भी उन्नत हो गई है। फोटोग्राफी के पहले आविष्कारक डेगुएरा माने जाते हैं। दरअसल नाइसफोर ने हेलियोग्राफी के तौर पर ज्ञात स्थायी इमेज को कैद कर लिया था। 19 अगस्त को विश्व फोटो दिवस के तौर पर चने जाने का उद्देश्य व्यावहारिक फोटोग्राफिक प्रक्रिया के डेगुएराटाइप का अस्तित्व में आना माना जा रहा है।

दरअसल फ्रांस सरकार द्वारा इस दिन इसका पेटेंअ खरीदने की बात बताई गई है। नेगेटिव फिल्म्स से पाॅजिटिव बनाने का श्रेय हेनरी फाॅक्स टालबोट को दिया गया है। टालबोट अंगरेज बाॅटनिस्ट और मैथमैटिशियन थे। टालबोट ने सिल्वर साॅल्ट साॅल्युशन के माध्यम से एक प्रक्रिया को अंजाम दिया। दरअसल काली पृष्ठभूमि वाले नेगेटिव को भी उन्होंने ही इजाद किया था। इससे फोटोग्राफी आसान और अच्छी हुई।

वैसे कैमरे इजाद करने में कोडक का महत्वपूर्ण रोल रहा है। दरअसल वर्ष 1888 में कोडक कैमरे का आविष्कार हुआ था जिसमें नई फिल्म का उपयोग किया गया। इससे जल्द से जल्द सूखने वाले, पारदर्शी व लचीले फोटोग्राफिक्स फिल्म का उपयोग कर फोटो खींचा जाता था। जाॅर्ज इस्टमैन कोडक कंपनी के संस्थापक थे। उन्होंने कोडक कैमर लाॅन्च किया था। कोडक ने अपने कैमरों में कई बदलाव किए और आधुनिक फोटोग्राफी की नींच रखी। बाज में कोडक कंपनी ने बाजारवादी प्रतिस्पर्धा से खुद को अलग कर लिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -