RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास का जन्मदिन आज, नोटबंदी में रहा था अहम योगदान
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास का जन्मदिन आज, नोटबंदी में रहा था अहम योगदान
Share:

नई दिल्ली: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का आज जन्मदिन है।  उनका जन्म जन्म 26 फरवरी सन् 1955 को उड़ीसा में हुआ था। दास ने बीए में डिग्री हासिल करने के बाद इतिहास विषय में स्नातकोत्तर यानी MA की पढ़ाई की। वे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्‍हें एक शांत स्वभाव के व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है। 

शक्तिकांत दास 1980 बैच भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अफसर हैं, जो 2013 से 2014 तक फर्टिलाइजर सेक्रेटरी ऑफ इंडिया, 2014 से 2015 तक भारत के राजस्व सचिव तथा वर्ष 2015 से 2017 तक भारत के आर्थिक मामलों के सचिव सहित कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नोटबंदी के दौरान भी शक्तिकांत दास की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही थी। वे अपने 37 वर्ष के लंबे कार्यकाल में केंद्र और राज्य में अधिकतर आर्थिक एवं वित्त विभागों में ही पदस्थ रहे।

पहले वे मोदी सरकार में काले धन (Black Money) के खिलाफ उठाए गए कदमों में शामिल रहे और उसके बाद माल एवं सेवाकर को लागू करने में आम सहमति बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 500 और 2000 रुपए का नया नोट जारी करने और इसकी सप्लाई बढ़ाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही।  

बंगाल में केंद्रीय मंत्री भी सुरक्षित नहीं ! निशीथ प्रमाणिक की कार पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप

1965 की भारत-पाक जंग में लापता हुआ जवान पाकिस्तान की जेल में मिला, बेटे ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार

दिल्ली शराब घोटाला: CA बुच्ची बाबू की जमानत पर 1 मार्च को होगा फैसला, KCR की बेटी कविता से है कनेक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -