आज है डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
आज है डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
Share:

नई दिल्लीआज देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 136वीं जयंती है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि उनका जन्म बिहार के भोजपुरा क्षेत्र के एक छोटे से गांव में हुआ था और वह अपने दलालु व निर्मल स्वभाव के लिए मशहूर थे। अब आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जी दरअसल उन्होंने उन्हें संविधान निर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाला बताया है। कहा जाता है राजेंद्र प्रसाद पढ़ाई में काफी अव्वल थे। बहुत बार तो उनकी कॉपी को देखकर शिक्षक तक के होश उड़ जाते थे। एक बार का किस्सा है कि एक परीक्षक ने उनकी कॉपी में लिखा था, कि ये "परीक्षार्थी परीक्षक से बेहतर है"।

केवल इतना ही नहीं बल्कि उनके बारे में यह भी कहा जाता है कि वो बेहद सादगी से अपनी जीवन काटना पसंद करते थे। उन्हें वक्त से सोना, वक्त पर उठना जैसी आदतें थीं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने साल 1915 में लॉ में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके जीवन पर उनके गुरु गोपाल कष्ण गोखले के विचार और महात्मा गांधी ने गहरा प्रभाव डाला था और इसी वजह से वह बहुत अलग थे। उस समय में महात्मा गांधी खुद राजेंद्र प्रसाद के निर्मल स्वभाव व उनकी योग्यता से बड़े खुश हुए थे। राजेंद्र प्रसाद जी और नेहरू जी के बीच का व्यवहार कभी ठीक नहीं रहा है। कहते हैं साल 1947 में सोमनाथ मंदिर के जोर्णोद्धार का फैसला आया था। उसका कार्य साल 1951 में पूरा हुआ।

उसके बाद उद्घाटन समारोह में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को बुलाया गया। उस दौरान पंडित नेहरू यह नहीं चाहते थे कि वो वहां जाये। जी दरअसल उनका कहना था कि 'राष्ट्रपति के वहां जाने से लोगों के बीच गलत संदेश जायेगा।' यह सब होने के बाद भी राजेंद्र प्रसाद उद्घाटन में शामिल हुए। उस दौरान उन्होंने उद्घाटन समारोह में शामिल होकर कहा था कि, "मैं एक हिंदू हूं। लेकिन इसी के साथ मैं सभी धर्मों का आदर करता हूं। मैं कई मौकों पर चर्च, मस्जिद, दरगाह और गुरुद्वारे भी गया हूँ।' इस बात को कहकर उन्होंने लोगों में भाईचारा बनाये रखने का संदेश दिया।

आलिया भट्ट ने खरीदा नया घर, बनेंगी इस मशहूर अभिनेता की पड़ोसन

PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 1 दिसंबर से बदलेगा ये नियम

PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 1 दिसंबर से बदलेगा ये नियम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -