बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा गुल पनाग का है आज जन्मदिन
बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा गुल पनाग का है आज जन्मदिन
Share:

बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा और पूर्व मिस इंडिया गुल पनाग का आज जन्म दिन है। बेहतरीन एक्ट्रेस से पहले वह एक सफल मॉडल थीं। उन्होने ब्यूटी विद ब्रेन से 1999 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता। शानदार और जीवंत स्माइल के लिए उन्हें मिस ब्यूटीफुल स्माइल का अवॉर्ड भी दिया गया। गुल पनाग का जन्म 3 जनवरी 1979 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनका आर्मी बैक ग्राउंड था जिसके चलते उनकी शिक्षा कई जगहों से हुई।

फिल्मी अभिनय की दुनिया में उन्होने 2003 में रिलीज फिल्म धूप से कदम रखा। इसके बाद उन्होने एक बाद एक सफल फिल्में दी और अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा। जिनमें जुर्म, डोर, 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर, हैलो, स्ट्रेट, रण में बेजोड़ अभिनय किया। फिल्मों के अलावा गुल ने छोटे पर्दे पर भी काम किया। जिनमें 'खूबसूरत', 'कश्मीर', 'मुसाफिर हूं यारों' 'किसमें कितना है दम', और 'विजय ज्योति' धारावाहिक शामिल हैं।

इसके साथ ही यह हॉट ब्यूटी मैक्सिम मैगजीन के कवर पेज पर आई। गुल ने 2011 में अपने ब्वॉयफ्रेंड ऋषि अट्टारी से शादी कर ली। शादी बहुत ही सादे पारंपरिक तरीके से सम्पन्न हुई। इसके बाद पनाग को आम आदमी पार्टी ने 2014 में चंडीगढ़ से चुनाव टिकट दिया लेकिन वे यहाँ किरण खेर से हार गई। आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुल पनाग को फंड रेजिंग चैलेंज में 10 रुपये चंदे के लिए नोमिनेट किया था। फ़िलहाल वे फ़िल्मी दुनिया की चकाचोंध से दूर है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -