आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ न करना चाहता हो ऐसे हम आपके लिए लेकर आए आज यानी 08 दिसंबर 2024 का राशिफल....
मेष: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है।
वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बिगड़े कार्य बनेंगे।
मिथुन: मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।
कन्या: धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। किसी प्रियजन से भेंट होगी।
तुला: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन पिता या संबंधित अधिकारी से मतभेद हो सकते हैं। यात्रा पर जाने की संभावना है।
वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, जबकि शासन-सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, लेकिन मन खिन्न रहेगा। पुराने मित्र से भेंट होने की संभावना है।
मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें।
कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।
मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है, जबकि कार्यक्षेत्र में बाधा आ सकती है।