सरकार जल्द देगी डिजीटल इंडिया को गति
सरकार जल्द देगी डिजीटल इंडिया को गति
Share:

नई दिल्ली : जल्द ही सरकार अपने डिजीटल इंडिया प्रोजेक्ट को गति देने जा रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही 1 जुलाई को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में देश और विश्व के लोकप्रिय उद्योगपतियों की उपस्थिति में डिजिटल इंडिया सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे उद्योग समूह भारत में सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्राॅनिक स्तर पर होने वाले निवेश की घोषणा करेंगे। दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में संचार, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत ग्रामीण विकास, मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य इलेक्ट्राॅनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग,और अन्य विभागों के सहयोग से देशभर में डिजिटल इंडिया सप्ताह मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

डिजिटल इंडिया का उद्देश्य देश को एक मजबूत समाज और ज्ञान देना है। जो कि आधुनिक तकनीक पर आधारित हो। जिससे लोग जल्द से जल्द एक दूसरे से संपर्क कर सकें। यही नहीं यह भी कहा गया है कि इससे सरकारी सेवाओं को आॅनलाईन माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इससे लोगों को दफ्तरों में लगने वाली लंबी कतारों से मुक्ति मिल सकती है। दूसरी ओर कहा गया है कि डिजिटल इंडिया का उद्देश्य देश को डिजिटली सशक्त समाज और ज्ञान वाला राष्ट्र बनाना है। सरकार द्वारा इस तरह के कदमों को लिया जाना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक प्रगतिदायक कदम माना जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -