घरेलू विवाद सुलझाने के लिए बहु को छोड़कर आ गये तांत्रिक के पास, 79 दिनों तक हुआ रेप और फिर...
घरेलू विवाद सुलझाने के लिए बहु को छोड़कर आ गये तांत्रिक के पास, 79 दिनों तक हुआ रेप और फिर...
Share:

बालासोर: ओडिशा के बालासोर (Odisha Balasore) में एक महिला ने अपने पति तथा घर वालों पर तांत्रिक के साथ यौन संबंध बनाने के लिए विवश करने का इल्जाम लगाया है। महिला की शिकायत के मुताबिक, बालासोर जिले के जलेश्वर क्षेत्र में उसके वैवाहिक विवाद को सुलझाने के बहाने तांत्रिक ने कथित तौर पर उसके साथ 79 दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने तांत्रिक के अतिरिक्त पति तथा घर वालों के खिलाफ जलेश्वर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

खबर के मुताबिक, पुलिस से की शिकायत में महिला ने बोला है कि वर्ष 2017 में उसकी शादी हुई थी। शादी के 6 माह बाद ही उसके ससुराल के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना आरम्भ कर दिया। जब उसने इस बारे में अपने पति से बात की तो उसने भी महिला पर ही इल्जाम लगा दिए। कुछ दिनों पश्चात् उसका पति काम के संबंध में बाहर चला गया। इसके बाद महिला की सास गीता रानी उसे तांत्रिक के पास ले गई। सांस ने महिला से बोला कि तांत्रिक उसका पा​रिवारिक विवाद समाप्त कर देगा, किन्तु इसके लिए उसे कुछ दिन तक तांत्रिक के पास रहना होगा। आरोप है कि महिला के विरोध के बाद भी ससुराल वाले उसे वहीं छोड़ गए।

वही 28 अप्रैल को महिला को तांत्रिक का फ़ोन हाथ लग गया। तत्पश्चात, महिला ने अपने माता-पिता को कॉल कर पूरे मामले की खबर दी। उसके माता-पिता ने तुरंत पुलिस को कॉल किया। खबर पर पहुंची पुलिस ने महिला को तांत्रिक के कब्जे से मुक्त कराया। इस घटना में महिला ने अपने पति नीलामणि जेना, ससुर पूर्णचंद्र, सास गीता रानी तथा सूर्यमणि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। बालासोर के एसपी सुधांशु मिश्रा ने कहा कि जलेश्वर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच जारी है।

3 साल पहले लड़की ने लिखा था सुसाइड नोट, अब की खुदखुशी

महिला को होटल ले गया नौशाद खान, की संबंध बनाने की कोशिश और फिर...

हनुमान मंदिर की छत पर मांस पकाते थे ज़ाकिर और नाज़िम, परिसर में फेंकते थे हड्डियां... दोनों गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -