बरसात होते ही सताने लगे हैं मच्छर तो इस चीज में मिलाकर रख दें कपूर, नहीं करेंगे परेशान
बरसात होते ही सताने लगे हैं मच्छर तो इस चीज में मिलाकर रख दें कपूर, नहीं करेंगे परेशान
Share:

मॉनसून आते ही मच्छर आने लगते हैं और परेशान करने लगते हैं। वैसे यह मौसम साथ में कई बीमारियां भी लेकर आता है। हालाँकि बारिश और मौसम में ठंडक का अहसास बेहतरीन होता है,पर इस मौसम में कई बीमारियां भी हमारे शरीर को प्रभावित करती है। जी हाँ और इन बीमारियों के पीछे अहम कारण होती है, मच्छरों की समस्या। इस मौसम में मच्छरों के काटने का सबसे अधिक खतरा रहता है और लोगों को तेज बुखार, सांस ( Breathing problem ) लेने में दिक्कत व अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा रहता है। अब आज हम आपको उन ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे मच्छर आपके घर में नहीं आएँगे।

पौधे- मच्छरों को घर में आने से रोकने के लिए आप देसी तरीके अपना सकते हैं। जी दरअसल आपको कुछ ऐसे पौधे घर में लगाने हैं, जिनकी गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। कहा जाता है तुलसी का पौधा मच्छरों को खासा परेशान करता है। ऐसे में आप इसे घर के मेन गेट या फिर जहां से मच्छर अक्सर आते हैं, वहां रख सकते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा आप लेमन ग्रास, लेमन बाल्म, रोजमैरी या फिर लैवेंडर के प्लांट की मदद भी ले सकते हैं।

कपूर का उपाय- कपूर से मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। जी दरअसल कपूर के कई प्रोडक्ट्स मार्केट में मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप मच्छरों को मार सकते हैं। ऐसे में आप चाहे तो मार्केट में मिलने वाली टेबलेट्स का इस्तेमाल करके भी राहत पा सकते हैं और इसके लिए कपूर लें और इन्हें गर्म पानी में डाल दें। ये तरीका मच्छरों को भगा सकता है।

लैवेंडर और टी ट्री ऑयल - एक्सपर्ट्स के मुताबिक मच्छरों को लैवेंडर और टी ट्री ऑयल की खुशबू बहुत परेशान करती है। जी दरअसल मॉनसून में मच्छर अधिक संख्या में घर में आते हैं, ऐसे में आप इन ऑयल को स्किन पर लगाकर मच्छरों से बच सकते हैं।

सर्दी से लेकर डायबिटीज तक कई बीमारियों को जड़ से खत्म करता है लहसुन

आसानी से दिन में बना सकते हैं भुना पनीर रोल, ये है विधि

संगीत सुनने से सेहत को मिलते हैं चौकाने वाले फायदे, पढ़े जरूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -