तेजस्वी यादव के बयान से नाराज गिरिराज सिंह बोले- 'सबसे बड़ी तो भूल नीतीश कुमार की हुई...'
तेजस्वी यादव के बयान से नाराज गिरिराज सिंह बोले- 'सबसे बड़ी तो भूल नीतीश कुमार की हुई...'
Share:

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में तेजस्वी यादव द्वारा विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार पर लगाए गए आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जी दरअसल उन्होंने हाल ही में कहा कि, 'जिस घटिया शब्द का प्रयोग तेजस्वी यादव ने किया है वो कह भी नहीं सकते हैं।'

जी दरअसल हाल ही में गिरिराज सिंह ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि सबसे बड़ी तो भूल नीतीश कुमार की हुई जो कल नीतीश कुमार कह भी रहे थे कि लालू यादव को उन्होंने विधानमंडल दल का नेता बनाया था। तेजस्वी यादव को भी वही डिप्टी सीएम बनाए थे। ये भूल जो उन्होंने की है उसी का ये दुष्परिणाम है।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'तेजस्वी यादव ने इतने घटिया शब्द का प्रयोग नीतीश कुमार के व्यक्तिगत जीवन पर लगाया है। जिससे उनका कोई दूर-दूर तक का नाता नहीं है।'

वहीं आगे गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव द्वारा सीएम के बेटे के बारे में बोलने पर कहा कि, 'उन्होंने ऐसा कहा कि मैं बोल भी नहीं सकता। कोई सभ्य आदमी वैसा आरोप सदन के पटल पर नहीं लगा सकता है। जैसा घटिया शब्द का प्रयोग हुआ। ये लगता है कि राजनीति का क्षरण हुआ है और ये कहीं न कहीं समाज के लिए घातक है।' आगे उन्होंने लालू यादव के वायरल ऑडियो पर कहा कि, 'लालू प्रसाद पर जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थी तो उस समय भी जेल से सत्ता चलाने का आरोप लगा था और अब सरकार गिराने का आरोप लग रहा है।' वैसे यह पहली बार नहीं है जब गिरिराज सिंह ने कुछ कहा हो वह इससे पहले भी कई बार ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं।

TGT, PGT और काउंसलर्स भर्ती नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

शादी के नाम पर दो साल तक किया लड़की का यौन शोषण, प्रेग्नेंट होने पर भी बनाए संबंध, शादी के नाम पर मुकरा युवक

एयरपोर्ट अथॉरिटी में नौकरी पाने का मौका, ये लोग कर सकते है आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -