क्या आप भी दिवाली की छुट्टियों को बनाना चाहते है खास तो इन जगह पर जाएं
क्या आप भी दिवाली की छुट्टियों को बनाना चाहते है खास तो इन जगह पर जाएं
Share:

दीपों के इस पर्व को लेकर देशभर में नया रंग देखने को मिल रहा है। यह पर्व 4 नवंबर को एक दुनियाभर में एक साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। सनातन धार्मिक ग्रंथों की मानें तो कार्तिक माह में अमावस्या के दिन मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम 14 वर्ष वनवास बीतने के बाद अयोध्या लौटे, तो उनके आगमन पर दीप जलाकर भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। त्रेता काल से दिवाली का त्योहार मनाने की प्रथा है।  जिसके 15 दिनों बाद देव दिवाली को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर दिवाली मानाने के लिए धरती पर कदम रखते है। इसी माह में सर्दियों की शुरुआत होती है। जिसके लिए कार्तिक माह का विशेष महत्व है। दिवाली पर लोग छुट्टियां मनाने के लिए देशभर की सैर करते हैं। अगर आप भी दिवाली पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मनाली सहित इन स्थानों की सैर करें। तो चलिए जानते है

मनाली: मनाली अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में प्रशिद्ध है। हिमाचल प्रदेश को इस प्यारे शहर का घर कहा जाता है। मनाली समुद्र तल से 1,950 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है। यह शहर ब्यास नदी के तट पर स्थित है। शिमला और मनाली के मध्य की दूरी 270 किलोमीटर है। मनाली को हमेशा "स्पीति और लेह का प्रवेश द्वार" बोला जाता है, दिवाली मनाने के लिए यह आदर्श स्थान है। मनाली दिवाली के दौरान घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान है।

कुल्लू: दिवाली उत्सव के लिए जाने के लिए कुल्लू एक अच्छा स्थान है। पर्यटक कुल्लू की ओर इसलिए आकर्षित होते हैं क्योंकि यह छुट्टियों का हॉटस्पॉट शहर कहा जाता है। कुल्लू अपने दशहरा समारोह के लिए विश्वभर में जाना जाता है। यहां बादल फटना भी एक आम बात है। यह शहर बहुत ही शानदार है। यह समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है। कुल्लू में आप बिजली महादेव, नग्गर और मणिकर्ण जैसे पवित्र स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। मनाली और कुल्लू के मध्य की दूरी केवल 40 किलोमीटर है।

बीर-बिलिंग: बीर-बिलिंग हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गांव में बसा हुआ, जो जोगिंदर नगर के पास स्थित है। इस क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग लोकप्रिय है। आप यहां स्काईडाइविंग का भी लुत्फ़ उठा सकते है। बीर-बिलिंग ने पैराग्लाइडिंग ओलंपिक की मेजबानी करने वाला है। यही कारण है कि यह स्थान पूरी विश्व में प्रसिद्ध है। मनाली और बीर-बिलिंग के बीच की दूरी केवल 180 किलोमीटर है। दिवाली के मौके पर आपको हिमाचल प्रदेश की इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

13 वर्षीय नाबालिग ने किया 6 साल की बच्ची का बलात्कार, फिर उतारा मौत के घाट

भव्य दीपोत्सव की रौशनी में नहाई रामनगरी अयोध्या, 9 लाख दीपों से सजेगा माँ सरयू का तट

वडोदरा में आरा मिल में लगी भयंकर आग, अलर्ट पर सभी दमकल केंद्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -