मिट्टी में सनी नजर आईं बबिता जी, तस्वीरें हो रहीं वायरल
मिट्टी में सनी नजर आईं बबिता जी, तस्वीरें हो रहीं वायरल
Share:

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी को लोग बहुत प्यार देते हैं। मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं। वह अपने फैंस के साथ घुलने मिलने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने मिट्टी लगाकर नहाने की अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहीं हैं। अभी कुछ हफ्ते पहले ही उर्वशी रौतेला ने 'मड बाथ' की अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं और अब उनके बाद मुनमुन ने यह किया है। उर्वशी ने अपने फोटोज के साथ मड बाथ के फायदे भी गिनाए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @mmoonstar)

इसी क्रम में अब बबीता जी का बिंदास अंदाज लोगों को दीवाना बना रहा है जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'मड बाथ' की अपनी तीन फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस समुद्र किनारे मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। वह अपने शरीर पर मिट्टी का लेप लगाते हुए नजर आ रही हैं। मिली जानकारी के तहत यह सभी फोटोज साल 2017 के हैं जब मुनमुन जॉर्डन ट्रिप पर गईं थीं। मुनमुन ने फोटोज के कैप्शन में लिखा है, 'डेड सी और उसका सेहतमंद मड बाथ। जॉर्डन 2017।' मुनमुन ने कुछ समय पहले ही अपनी ये फोटोज शेयर की हैं, जिन पर डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

बात करें उर्वशी की तो उन्होंने भी कुछ समय पहले मिट्टी के स्नान के फायदे गिनाते हुए अपनी फोटो शेयर की थी। उस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मड बाथ आज भी शरीर को डिटॉक्सिफाई करने और अशुद्धियों को बाहर निकालने, त्वचा को कोमल बनाने, ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने और दर्द कम करने के लिए किया जाता है।' वैसे मुनमुन के बारे में बात करें तो वह साल 2004 में शो 'हम सब बाराती' में नजर आईं थीं। इस शो के बाद उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काम किया और बबीता जी का रोल निभाकर मशहूर हो गईं। आज लोग उन्हें बबिता जी के नाम से ही पुकारते हैं।

कोरोना वैक्सीन की दो डोज़ ने रोकी 95 फीसद मौतें।।।ICMR की स्टडी में हुआ खुलासा

जल्द शादी करेंगी कैटरीना कैफ!, सलमान खान के स्टाइलिस्ट ने दिए संकेत

बाल प्रवासियों के लिए ओबामा के कार्यक्रम को दिया गया अवैध करार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -