त्रिपुरा निकाय चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं पर TMC का हमला, 19 घायल
त्रिपुरा निकाय चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं पर TMC का हमला, 19 घायल
Share:

अगरतला: त्रिपुरा के खोवई जिले के तेलियामुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों के बीच हुई झड़प में कम से कम 19 लोग जख्मी हो गए है, जिसके बाद इलाके में CRPC की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पुलिस ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी है। 

उन्होंने बताया कि सूबे में निकाय चुनाव से कुछ दिन पहले हुई झड़प में जख्मी हुए लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे, जिसके बाद प्रशासन को तेलियामुरा नगर परिषद के वार्ड 13, 14 और 15 में धारा 144 लागू करनी पड़ी। गुरुवार देर रात जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, 'आज जारी एक आदेश में, तेलियामुरा उप मंडल मजिस्ट्रेट मोहम्मद सज्जाद पी ने शांति, कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए आज से तेलियामुरा नगर परिषद के 13, 14 और 15 वार्ड क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी गई है। यह आदेश 24 नवंबर तक लागू रहेगा।'

सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) सुब्रत चक्रवर्ती ने जानकारी दी है कि कलीतिला इलाके में बुधवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे TMC के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे और भाजपा दफ्तर के पास पहुंच गए। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिससे झड़प हो गई। उन्होंने कहा, अचानक, TMC कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थकों पर हमला किया, जिसके बाद उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की। 

'पीएम मोदी ने दिखाया बड़प्पन...', कृषि कानूनों की वापसी पर बोले सत्यपाल मलिक

चौधरी जयंत का बड़ा बयान, कहा- "ये किसान की जीत...."

कृषि कानूनों की वापसी पर अमित शाह ने पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -