'गौमूत्र पीकर आओ..', भाजपा नेताओं पर तंज कसने के चक्कर में महुआ मोइत्रा ने फिर पैदा किया विवाद
'गौमूत्र पीकर आओ..', भाजपा नेताओं पर तंज कसने के चक्कर में महुआ मोइत्रा ने फिर पैदा किया विवाद
Share:

नई दिल्ली: अपने लोकसभा भाषण से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने गुरुवार (3 फरवरी 2022) को Twitter पर मोदी सरकार पर कटाक्ष करने के लिए ‘गोमूत्र’ का मजाक उड़ाते हुए हिन्दुओं की भावना को ठेस पहुँचाने का काम किया है। बता दें कि कई हिन्दू गौमूत्र को पवित्र मानते हैं। भाजपा को संबोधित करने के लिए गलत हैंडल को टैग करते हुए महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'मैं आज शाम को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में बोलने जा रही हूँ। मैं केवल यही चाहती हूँ कि भाजपा की हेकलर टीम खुद को तैयार रख ले। गोमूत्र के शॉट्स भी पीकर आएँ।'

उल्लेखनीय है कि मोइत्रा ने कई मौकों पर गाली-गलौज का खुलकर प्रयोग करके एक बार नहीं बल्कि कई बार अपनी नफरत दर्शाई है। गत वर्ष उन्होंने भारत को ‘सुसु पॉटी रिपब्लिक’ कहकर विवाद पैदा कर दिया था। तब भी उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधने के लिए ‘गोमूत्र’ का उपयोग किया था। ट्वीट में मोइत्रा ने कहा था कि, 'हमारे सुसु पॉटी रिपब्लिक में आपका स्वागत है! गोमूत्र पियो, गोबर छिड़को और शौचालय में कानून के शासन को फ्लश करो।' इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर महुआ की जमकर खिंचाई हुई थी।

अपने विरोधियों पर अभद्र टिप्पणी करने और उनका उपहास करने की महुआ की पुरानी आदत है। पिछले साल जुलाई में झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर उन्हें तीन बार ‘बिहारी गुंडा’ कहने का इल्जाम लगाया था। दुबे ने ट्विटर पर मोइत्रा पर हिंदी भाषी लोगों और उत्तर भारतीयों के प्रति नफरत दर्शाने का भी इल्जाम लगाया था। दुबे ने लिखा था की, 'TMC ने बिहारी गुंडा शब्द का उपयोग करके बिहार के साथ-साथ पूरे हिंदी भाषी लोगों को गाली दी है।' इसी प्रकार, मार्च 2021 में, महुआ ने हिंदू देवताओं का अपमान किया था।

'जिस प्लेट से बिस्किट खाता था राहुल गांधी का कुत्ता, उसी में से खाते थे कांग्रेस के नेता..', फिर वायरल हुआ किस्सा

जब लोकसभा स्पीकर ने लगाई राहुल गांधी की क्लास, जानिए क्या थी कांग्रेस नेता की गलती

कमल हासन अपनी राजनीतिक पार्टी के लिए आर्थिक मदद की तलाश में

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -