भाजपा में शामिल हो सकते हैं TMC बागी मुकुल राय
भाजपा में शामिल हो सकते हैं TMC बागी मुकुल राय
Share:

नईदिल्ली। केंद्रीय भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने भाजपा की बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मुकुल राय को भाजपा में शामिल किया जा सकता है। मुकुल राय पर तृणमूल कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था और फिर उन्हें करीब 6 वर्ष के लिए टीएमसी से निलंबित कर दिया गया था।

राय ने स्वयं घोषणा की थी कि, नवरात्रि के दुर्गा पूजन के बाद वे पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। अब पार्टी आलाकमान इस पर अपना निर्णय लेगा। हालांकि इस मामले में किसी तरह की टिप्पणी नहीं की जा सकती है। उनका कहना था कि, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, मगर वे यह जरूर कहेंगे कि मुकुल राॅय बेहतर संगठनकर्ता हैं।

हालांकि मुकुल राय को भाजपा में शामिल किए जाने की कवायदों को लेकर, पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने कहा था कि, उन्हें इसे लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। इस दौरान संयुक्त महासचिव संगठन शिव प्रकाश सहित प्रदेश भाजपा के नेता शामिल थे। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पश्चिम बंगाल में भगवा संगठन के विभिन्न सांगठनिक मसलों पर चर्चा की गई।

नाराज लोगों ने बीजेपी पार्षद को पेड़ से बांधकर पीटा

भाजपा पदयात्रा में आज शामिल होंगे CM योगी आदित्यनाथ

अमित शाह ने किया जन सुरक्षा यात्रा का शुभारंभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -