TMC ने
TMC ने "गेरुआ" को बताया "गिरा हुआ", गायक अरिजीत सिंह का कंसोर्टियम रद्द होने पर भाजपा ने कसा तंज
Share:

मशहूर गायक अरिजीत सिंह अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं। उनके गानों के लिए उन्हें बहुत पसंद किया जाता है। आप सभी को बता दें कि उनका कोलकाता के ईको पार्क में "रंग दे तू मोहे गेरुआ" कंसोर्टियम रद्द किया जा चुका है और इसके रद्द किए जाने से राजनीतिक बखेड़ा खड़ा हो गया है। जी दरअसल भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी ने अरिजीत सिंह का कंसोर्टियम रद्द किए जाने के पीछे कुछ दिनों पूर्व कोलकाता के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ममता बनर्जी के सामने "रंग दे तू मोहे गेरुआ" को परफॉर्म करना बताया है। आपको बता दें कि भाजपा ने गेरुआ को भगवा से जोड़ते हुए कहा कि, 'प्रशासन को इस रंग से नफरत है, इसलिए अरिजीत सिंह के शो को रद्द कराया गया है।'

'एक को गला दबाकर मारा, दूसरे को दे दी फांसी..', दिल्ली में कुत्तों के बच्चों से दरिंदगी

दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस ने गेरुआ को "गिरा हुआ" कहकर सियासत को गर्म कर दिया है। जी हाँ और तृणमूल का यह भी कहना है कि "गिरा हुआ" का इस्तेमाल सुवेंदु अधिकारी के लिए किया गया है। आपको बता दें कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के एक पुराने ट्वीट को टैग किया जिसमें ममता ने 8 अक्टूबर 2015 को ट्वीट किया था कि "म्यूजिक के लिए कोई बाउंड्री नहीं है। म्यूजिक दिल का रिदम है। गुलाम अली जी का कंसर्ट कोलकाता में होगा। हम इसके लिए सारी व्यवस्थाएं करेंग।" इस टैग के साथ सुवेंदु अधिकारी ने लिखा कि, "म्यूजिक के लिए कोई बाउंड्री नहीं है, लेकिन जब यह पाकिस्तानी गुलाम अली से आए। मगर हिंदुस्तानी गीतकार अरिजीत सिंह के मामले में यह परिभाषा बदल जाती है। क्योंकि "रंग दे तू मोहे गेरुआ" का मामला है।''

वहीं अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट विवाद पर तृणमूल ने कहा, 'गेरुआ नहीं गिरा हुआ' और एक 2022 प्लेलिस्ट। इसके आलावा पार्टी की ओर से कहा गया कि अरिजीत सिंह के शो को कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' के प्रदर्शन से पहले ही रद्द किया जा चुका था और वैकल्पिक स्थल पहले ही चुना जा चुका था। हालाँकि इस विवाद ने पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल के बीच घमासान मचा दिया है। वहीं तृणमूल का कहना है कि अरिजीत सिंह के संगीत समारोह को G20 कार्यक्रमों के कारण सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अपने पहले स्थान से स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि इसके लिए भाजपा कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन पर उनके 'गेरुआ' गीत को जिम्मेदार ठहरा रही है।

बहन की रक्षा में चली गई भाई की जान, मामला जानकर काँप उठेगी रूह

आपको बता दें कि कंसोर्टियम रद्द होने पर भाजपा ने कहा कि गेरुआ मतलब भगवा ने अरिजीत को भगवा विरोधी प्रशासन का कोप बना दिया, जिस पर तृणमूल ने जवाब दिया कि कोई 'गेरुआ' विवाद नहीं है, केवल विपक्ष के नेता (सुवेंदु अधिकारी) 'गिरा हुआ' हैं। वहीं इस पंक्ति के बीच तृणमूल सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपनी 2022 की पसंदीदा गीत सूची भी प्रकाशित की जिसमें अरिजीत सिंह के तीन गाने - केसरिया, अटक गया और एक बंगाली गीत ओबोशे शामिल थे। उस दौरान तृणमूल के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने अरिजीत सिंह को बंगाल का गौरव बताते हुए कहा कि, 'अरिजीत ने 15 दिसंबर को गेरुआ गीत गाया था, लेकिन प्रस्तावित कार्यक्रम में संगीत कार्यक्रम उससे आठ दिन पहले रद्द कर दिया गया था और उन्हें एक और स्थान दिया गया था, जिसे उनकी टीम ने गायक के प्रदर्शन से पहले बुक किया था। फिल्म फेस्टिवल में 'रंग दे तू मोहे गेरुआ'।''

इसी के साथ कुणाल घोष ने ट्वीट किया, "तो गेरुआ कैसे एक कारक हो सकता है? वास्तव में, एलओपी (लीडर ऑफ अपोजीशन) गिरा हुआ है।" वहीं तृणमूल ने कहा कि सलमान खान के भी एक ऐसे कार्यक्रम को ईको पार्क से हटाया गया है। जी दरअसल एक लंबे फेसबुक पोस्ट में, कुणाल घोष ने स्पष्ट किया कि, ''अरिजीत का संगीत कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है, बल्कि केवल इको पार्क से बाहर कर दिया गया है। इसके लिए नए स्पॉट एक्वेटिका में निरीक्षण किया गया है। सलमान खान के ऐसे ही एक और इवेंट को भी ईको पार्क से हटाकर मिलन मेले में ले जाया गया है।'' इसके अलावा कुणाल घोष ने कहा, "लेकिन इस पर कोई विवाद नहीं था।''

लव मैरिज के बाद सुहागरात के दिन ही खुला पत्नी का ऐसा राज, हैरान रह गया पति

बेटे का फर्ज निभाया, अब देश के कर्ज की बारी., वंदे भारत को PM ने दिखाई हरी झंडी, माफ़ी भी मांगी

अनशन पर बैठे लोगों पर थाना प्रभारी ने बरसाई लाठी, मचा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -