महाराष्ट्र: फेरीवाले ने काटी नगरपालिका सह आयुक्त की दो ऊंगलियां
महाराष्ट्र: फेरीवाले ने काटी नगरपालिका सह आयुक्त की दो ऊंगलियां
Share:

मुंबई: अनधिकृत रुप से स्टॉल लगा रहे फेरीवाले पर कार्रवाई करने गई नगरपालिका सह आयुक्त कल्पिता पिंगले के साथ कुछ ऐसा हुआ कि जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल कल्पिता पिंगले पर सब्जी दुकानदार ने चाकू से जानलेवा हमला किया। बताया जा रहा है इस हमले में मुंबई से सटे ठाणे के माजीवाडा क्षेत्र की सहायक आयुक्त कल्पिता पिंगले गंभीर रूप से जख्मी हो गईं और उनके हाथ की दो ऊंगलियां कट कर जा गिरीं। केवल यही नहीं बल्कि उनके सर पर भी गंभीर चोट आई है। इस मामले में हमलावर फेरीवाले का नाम अमरजीत यादव बताया जा रहा है।

वहीं उस दौरान फेरीवाले के हमले से घायल हुई इस कल्पिता पिंगले को तुरंत वेदांत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, हालाँकि जख्मों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें वहां से ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है जब पिंगले पर हमला हो रहा था तो उन्हें बचाने उनका बॉडीगार्ड आगे बढ़ा लेकिन फेरीवाले ने तब उस पर भी हमला कर दिया था। यह सब होने के दौरान बॉडीगार्ड की भी एक ऊंगली कट गई और वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आपको बता दें कि ठाणे के कासारवडवली के पास मुख्य जंक्शन पर फेरीवालों का अड्डा है और वह अनधिकृत रूप से सड़कों पर अपने सामान बेचाते हैं।

इन सभी के खिलाफ नगरपालिका सहायक आयुक्त कल्पिता पिंगले ने मुहिम शुरू की हुई थी और इन फेरीवालों को हटाने गई पिंगले पर एक सब्जी दुकानदार ने धारदार चाकू से हमला कर दिया। जब हमला हुआ तो हमले में पिंगले के एक हाथ की दो ऊंगलियां कट गईं और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। इस घटना के बारे में जानकरी मिलते ही हमलावर फेरीवाले अमरजीत यादव को पुलिस ने तत्काल पहुंच कर अरेस्ट किया। केवल यही नहीं बल्कि उसके पास मौजूद चाकू भी पुलिस ने जब्त कर लिया गया।

CM योगी का बड़ा ऐलान- 'मथुरा में बंद होगी मांस और शराब की बिक्री'!

आज है भाद्रपद कृष्ण नवमी, जानिए आज का पंचांग

चंद्रबाबू नायडू ने कहा- "विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए वाईएसआरसीपी सरकार।।।।"

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -