Jan 06 2016 10:37 AM
भेपाल : एयर इंडिया की फ्लाइट्स में 2015 के अंत से शुरु हुई खामियां थमने का नाम ही नही ले रही है। एक बार फिर से एयर इंडिया के विमान में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एयर इंडिया की फ्लाइट 435 दिल्ली से भोपाल आ रही थी। तभी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फट गया। विमान में कुल 100 लोग सवार थे, जिसमें सभी लोग सुरक्षित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के दौरान विमान को तेज झटका लगा था। इसके बाद विमान में सवार यात्री घबरा गए। इसके बाद पायलट ने समझदारी से विमान की रनवे पर सफल लैंडिंग कराई।
यह फ्लाइट कुछ देर भोपाल में रुकने के बाद वापस दिल्ली जाने वाली थी। लेकिन घटना के बाद सभी तकनीकी जांच के बाद फ्लाइट को रवाना किया जाएगा।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED