देश के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे तीरथ सिंह ठाकुर
देश के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे तीरथ सिंह ठाकुर
Share:

नई दिल्ली : देश के 43वें मुख्य न्यायाधीश के रुप में तीरथ सिंह ठाकुर आज शपथ लेंगे। 3 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में समारोह आयोजित कर उन्हें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले पूर्व न्यायाधीश एच एल दत्तू को 2 दिसंबर को विदाई दी गई। जिसमें ती एस ठाकुर समेत देश के कई गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। जस्टिस ठाकुर ने शपथ से पहले ही दत्तू के विदाई समारोह में खुल कर अपने विचार रखे और कहा कि लोगो को लगता है कि जजों की नियुक्ति में पारदर्शिता नही है, जब कि ये गलत है।

साथ ही उन्होने यह भी कहा कि साल में करीब 5 करोड़ मामलों की सुनवाई करनी होती है जिसमें से 3 करोड़ मामलों में फैसले दिए जाते है। बाकी जजों की कमी के कारण मुमकिन नही हो पाता है। मामलों को वर्गीकृत कर उसकी समय सीमा तय होनी चाहिए। ठाकुर ने अक्टूबर 1972 में अपने पिता देवी दास ठाकुर के चैंबर में वकील के तौर पर जॉइन किया। ठाकुर सिविल, क्रिमिनल, संवैधानिक, टैक्स व सेवा संबंधी मामलों के विशेषज्ञ माने जाते है। 1990 में उन्होने जम्मू कश्मीर हाइ कोर्ट में सीनियर एडवोकेट के तौर पर काम शुरु किया। 1994 में वो एडिशनल जज बने। इसके बाद हरियाणा, पंजाब, मुंबई व दिल्ली में भी बतौर जज रहे। 17 नवंबर 2009 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट में अहम पद दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट में अब तक के अपने कार्यकाल में जस्टिस ठाकुर ने कई अहम मामलों की सुनवाई की है, जिनमें BCCI और  आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग, पश्चिम बंगाल का शारदा चिट फंड घोटाला, उत्तर प्रदेश का NRHM घोटाला, गंगा की सफाई, और सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय की रिहाई के लिए दायर याचिकाएं शामिल हैं। ठाकुर मु्ख्य न्यायादीश के पद से 4 जनवरी 2017 को रिटायर होंगे मतलब वो 1 साल 1 महीने देश के चीफ जस्टिस बने रहेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -