'फटी जींस हमारे संस्कार नहीं हैं', एक बार फिर बोले पूर्व CM तीरथ सिंह रावत
'फटी जींस हमारे संस्कार नहीं हैं', एक बार फिर बोले पूर्व CM तीरथ सिंह रावत
Share:

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने एक बार फिर से अपना विवादित बयान दोहराया है। जी दरअसल उन्होंने अपने पुराने फटी जींस वाले बयान पर एक बार फिर से कमेंट किया है। जी दरअसल तीरथ सिंह रावत ने हाल ही में कहा कि, 'वह फटी जींस वाले अपने बयान पर कायम हैं।' उन्होंने यह भी दावा किया कि, 'लाखों लोगों ने तक उनका समर्थन किया था।' इसी के साथ एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने कहा कि, 'फटी जींस हमारे संस्कार नहीं हैं।'

आप सभी को बता दें कि पिछले साल मार्च में तीरथ सिंह रावत ने फटी जींस वाला विवादित बयान दिया था। जिसपर उनको काफी ट्रोल किया गया था। केवल आम लोगों ने ही नहीं बल्कि राजनीतिक पार्टियों और बॉलीवुड स्टार्स ने भी रावत को घेरा था। इस विवाद के बढ़ने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कैमरे पर माफी भी मांगी थी, हालाँकि अब उन्होंने कहा है कि वह अपने बयान पर कायम हैं। आप सभी को बता दें कि साल 2021 में राजनीतिक उठापटक के बीच मार्च के महीने में त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद तीरथ सिंह रावत को बीजेपी ने सीएम बनाया था। हालाँकि अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहे तीरथ सिंह रावत को कुछ ही महीनों में हटाकर पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाया गया था।

इसी बीच तीरथ सिंह रावत का जींस वाला बयान भी था। जी दरअसल उनकी तरफ से फटी जींस वाले फैशन पर तंज कसा गया था। उन्होंने कहा था कि 'जब वो जहाज से एक बार उड़ान भर रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ बिल्कुल पास में ही बैठी थी, वो फटी हुई जीन्स पहनकर बैठी थी। मैंने उनसे पूछा कि बहनजी कहां जाना है, तो महिला ने जवाब दिया कि दिल्ली जाना हैं, उनके पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं और वो खुद एनजीओ चलाती थीं।' आगे उन्होंने कहा था, 'मैंने सोचा जो महिला खुद एनजीओ चलाती हो और फटी हुई जींस पहनी हो, वह समाज में क्या संस्कृति फैलाती होंगी। जब हम स्कूलों में पढ़ते थे, तो ऐसा नहीं होता था।'

सुरक्षित जिलों में होगी कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की पोस्टिंग: LG मनोज सिन्हा

MP: नारियल प्रसाद के लिए मची भगदड़, 17 श्रद्धालु घायल

'तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं?', CM ठाकरे को फडणवीस का जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -