झंडा नहीं खरीदने पर गरीबों को नहीं मिल रहा राशन, बीजेपी सांसद ने बताया शर्मनाक
झंडा नहीं खरीदने पर गरीबों को नहीं मिल रहा राशन, बीजेपी सांसद ने बताया शर्मनाक
Share:

भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने बीते बुधवार को आरोप लगाया कि राशन कार्ड धारकों को राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने एक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जो लोग अपनी गरीबी की वजह से राष्ट्रीय ध्वज नहीं खरीद पा रहे हैं, उनके हिस्से का अनाज उन्हें नहीं दिया जा रहा है।' इसी के साथ उन्होंने कहा कि हर भारतीय के दिल में बसे तिरंगे की कीमत वसूल करना शर्मनाक है। केवल यही नहीं बल्कि आगे बीजेपी सांसद ने यह भी कहा कि अगर आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न गरीबों पर बोझ बन जाए तो यह शर्मनाक होगा। केंद्र ने 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया है, जिसके तहत उसने लोगों से अपने घरों में झंडा फहराने का आग्रह किया है।

आप देख सकते हैं वरुण गांधी ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें लोगों को शिकायत करते देखा जा सकता है। जी दरअसल इस वीडियो में लोग बता रहे हैं कि उन्हें 20 रुपए में झंडे खरीदने के लिए मजबूर किया गया। इसी के साथ एक व्यक्ति ने कहा कि उसके पास झंडा खरीदने के लिए पैसे नहीं होने पर राशन वितरक ने कहा कि उसे तब तक राशन नहीं मिलेगा, जब तक वह झंडा नहीं खरीदता है। यह पूछे जाने पर कि लोगों को राशन से वंचित क्यों किया जा रहा है।

इस वीडियो में वितरक यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि उसके पास ऊपर से आदेश है कि राशन लेने वाले को झंडा खरीदना होगा, अन्यथा राशन नहीं मिलेगा। महिलाओं ने भी शिकायत की है कि उन्हें झंडे खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आप सभी जानते ही होंगे वरुण गांधी को अक्सर विवादित बयानों के लिए जाना जाता है। वह बीते कुछ सालों से युवाओं के लिए नौकरी पेपर लीक जैसे आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। कुछ समय पहले ही जब भाजपा सांसद सुशील कुमार ने राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त उपहारों की प्रथा पर अंकुश लगाने की मांग की, तो वरुण गांधी ने कहा कि सरकार को सांसदों को पेंशन सहित अन्य सभी सुविधाओं को समाप्त करके चर्चा शुरू करनी चाहिए।

बिहार: उप मुख्यमंत्री बनते ही बोले तेजस्वी यादव- 'जश्न मनाने की बजाय काम पर लग जाएं'

'जींस मत पहनो, अब तुम्हारी शादी हो गई...' पति ने टोका तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

आज उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे जगदीप धनखड़, राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -