26 जनवरी के दिन घर में सबको बनाकर खिलाये सूजी का तिरंगा हलवा
26 जनवरी के दिन घर में सबको बनाकर खिलाये सूजी का तिरंगा हलवा
Share:

26 जनवरी आने वाली है। इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। ऐसे में इस दिन लोग कई तरह के पकवान बनाते हैं और खाते हैं। अगर आप भी कुछ खास खाना चाहते हैं तो आप टेस्टी तिरंगा हलवा बना सकते हैं। यह दिखने में बेहतरीन है और खाने में भी बहुत बेहतरीन है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। तो आइए जानते हैं आज इसकी आसान रेसिपी।


सूजी का तिरंगा हलवा बनाने के लिए सामग्री-
-दूध- 3 कप
-देसी घी- 3 बड़े चम्मच
-सूजी- 250 ग्राम
-चीनी- 250 ग्राम
-खस सिरप- 1 चम्मच
-ऑरेंज स्क्वैश- 1 चम्मच
-वेनिला एसेंस- 1 चम्मच
-ड्राई फ्रूट्स- 1 छोटी कटोरी
-टूटी फ्रूटी (गार्निश के लिए)- 2 चम्मच
-इलायची - 15

सूजी का तिरंगा हलवा बनाने की विधि- सूजी का तिरंगा हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप दूध को उबाल कर अलग रख लीजिए। अब इसके बाद एक पैन में घी गरम करके सूजी को डालें और धीरे-धीरे चलाते हुए कुछ देर भून लीजिए। इस दौरान जब सूजी हल्का ब्राउन हो जाए, तो आप सूजी में दूध और चीनी को डालकर कुछ देर पका लीजिए। अब कुछ देर पकने के बाद इसमें इलाइची डालकर 4-5 मिनट के लिए पका लीजिए। उसके बाद इसे तिरंगा बनाने के लिए अलग- अलग पैन में नारंगी स्क्वैश, वेनिला एसेंस और खस का सिरप डालकर अच्छी तरह से पकाएं। सबसे आखिरी में किसी प्लेट में निकालकर तिरंगा बनाएं ऊपर से टूटी फ्रूटी से गार्निश करके खाने के लिए सर्व कीजिए।

गणतंत्र दिवस: तिरंगे के रंग में रंगने के लिए ट्राई करें ये एक्सेसरीज और मेकअप

गणतंत्र दिवस पर अपनाए ये लुक, नजर आएँगे सबसे अलग

'26 जनवरी को दिल्ली में फहराया जाएगा कश्मीर का झंडा..', SC के वकीलों को मिली धमकी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -