अगर NailPaint हो गया है Dry, तो नया जैसा बनाने के लिए अपनाये ये टिप्स
अगर NailPaint हो गया है Dry, तो नया जैसा बनाने के लिए अपनाये ये टिप्स
Share:

नाखूनों पर लगा नेल पेंट हाथों की खूबसूरती तो बढ़ाता ही साथ ही दिल को एक अलग सुकून भी देता है। हालाँकि अक्सर लंबे समय तक नेल पेंट इस्तेमाल ना करने या इसे सही तरीक से ना रखने से यह सूखने लगती है या फिर गाढ़ी होने लगती है। ऐसा होने पर लड़कियां इन्हे फेंक देती हैं लेकिन आप कुछ आसान से उपाय अपनाकर अपनी नेल पॉलिश को दोबारा पहले की तरह सही कर सकती है। आज हम आपको उन्ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

गर्म पानी- आप नेल पेंट को गर्म पानी से सही कर सकती हैं। जी हाँ और इसके लिए एक बाउल गर्म पानी में सूखी व गाढ़ी पड़ी नेल पॉलिश को रख दें।

धूप में रखना सही- अगर गाढ़ी नेल पेंट हो गई है तो इसे धूप में रखकर भी सही कर सकती है। जी हाँ और इसके लिए नेल पेंट की बॉटल को 1-2 घंटे तक तेज धूप में रख दें।

थिनर करें इस्तेमाल- आप इसमें थिनर की 2-3 बूंदें डालकर बॉटल को जोर से बांधकर हिलाएं। इससे भी फायदा होगा। 

ट्रांसपेरेंट नेल पेंट मिलाएं- अगर आपका कलर्ड नेल पेंट सूख गया है तो आप इसमें ट्रांसपेरेंट नेल पेंट मिला सकती हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान
* ध्यान रहे नेल पेंट को कभी भी फ्रिज में ना रखें। जी दरअसल इससे वह जल्दी सूख सकती है।

* नेल पेंट लगाते समय आप सीधे पंखे के नीचे ना बैठे।

* नेल पॉलिश लगाने से पहले बोतल को हाथों के बीच रखकर हिलाएं तो बेहतरीन होगा। 

नाखूनों को बनाना है मजबूत और लंबे तो अपनाये ये घरेलू नुस्खे

इन घरेलू नुस्खों से दूर करें नाखूनों का पीलापन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -