ग्लॉसी और मैट लिपस्टिक अलग अलग खरीदने की झंझट छोड़े, अब ग्लॉसी को दे मैट लुक
ग्लॉसी और मैट लिपस्टिक अलग अलग खरीदने की झंझट छोड़े, अब ग्लॉसी को दे मैट लुक
Share:

आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है ग्लॉसी लिपस्टिक से मैट लुक लिपस्टिक के टिप्स।  बदलते समय के साथ फैशन का रुझान भी बदलता रहता है। ट्रेंड कर रहे मेकअप और लुक को हर कोई फॉलो करना चाहता है। मैट लिपस्टिक ट्रेंड कर रहे प्रोडक्ट्स में से एक है। इन दिनों ज्यादातर लड़कियों को मैट लिपस्टिक ही पसंद आ रहे हैं। बाजार में मैट लिपस्टिक की वैरायटी की भरमार है जो आपको अलग अलग रंग और ब्रांड्स के मिल जाएंगे। दरअसल मैट लिपस्टिक ज्यादा लंबे समय तक होठों पर टिकी रहती है। सभी लड़कियां ग्लॉसी और मैट दोनों तरीके की लिपस्टिक नहीं खरीद पाती हैं। ऐसे में मायूस होने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि आप अपनी नार्मल शाइनी लिपस्टिक से मैट लुक कैसे पा सकती हैं।

ध्यान देने वाली बात ये है की सबसे पहले इसके लिए आपको टिश्यू और ट्रांसलूसेंट पाउडर की जरूरत है। अब आपके पास जो नार्मल लिपस्टिक है उसे अपने होठों पर लगाएं। टिश्यू की मदद से होठों पर मौजूद एक्स्ट्रा नमी कम हो जाएगी। अब ट्रांसलूसेंट पाउडर लें और उसे टिश्यू के ऊपर डालकर होठों पर लगाएं। अब धीरे धीरे टिश्यू को हटाएं। आप देखेंगी कि आपकी नार्मल लिपस्टिक मैट में बदल चुकी है। लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकाए रखने में ट्रांसलूसेंट पाउडर काफी मदद करता है और इसकी मदद से ही आपके लिपस्टिक को मैट लुक भी मिलता है।

या फिर अपनी लिपस्टिक को मैट लुक देने का ये सबसे आसान आईडिया है। कई बार आपके पास समय की कमी होती हैं जिसकी वजह से बिना मेकअप किये ही आपको बाहर निकलना पड़ जाता है। लेकिन उस जल्दबाजी में भी आप ये तरीका अपना सकती हैं। इसके लिए आपको बस एक टिश्यू पेपर की जरूरत है। अपनी लिपस्टिक होठों पर लगाएं और फिर टिश्यू को उसके ऊपर रखें। ऐसा करने से लिपस्टिक की अतिरिक्त चमक खत्म हो जाएगी और आपको मिल जाएगा मैट लुक।

पहली बार टैटू बनवाने जा रहे है तो जान ले ये जरुरी बाते....

सर्दियों में न करे मॉइस्चरीज़र से जुडी ये गलतिया, स्किन को होता है नुक्सान

थकान मिटने और सौंदर्य निखारने नहाने के पानी में मिलाये ये चीजे, जाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -