इन्फेक्शन से बचाना है तो घर पर बनाये ये हैंड सैनिटाइजर , बेहद आसान है बनाना
इन्फेक्शन से बचाना है तो घर पर बनाये ये हैंड सैनिटाइजर , बेहद आसान है बनाना
Share:

हमारे शरीर में बैक्टीरिया के प्रवेश करने का सबसे आसान रास्ता हमारा मुंह होता है। हमारे आसपास हर जगह हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। जब आप अपना मोबाइल, पर्स, पैसा, सीढ़ी, की-बोर्ड, चाबियां, कार का दरवाजा, किचन का टॉवेल आदि छूते हैं, तो ये बैक्टीरिया आपके हाथों से चिपक जाते हैं। इसके बाद इसी हाथ से जब आप कुछ खाते हैं, तो बैक्टीरिया आपके पेट में चले जाते हैं और आपको बीमार बनाते हैं।तो आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है हैंड सांइटिज़ेर को घर में बनाने का तरीका। ....

आवश्यक सामग्री :

एलोवेरा जेल
विटामिन ई कैप्सूल्स
ग्लिसरीन
गुनगुना पानी

बनाने की विधि : 

सबसे पहले 2 चम्मच गुनगुना पानी लें और इसमें 3-4 विटामिन ई कैप्सूल (लगभग 1 चम्मच) फोडकर मिला लें। इस पानी में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन डालें। इसे 1-2 मिनट तक चम्मच से चलाते रहें, ताकि सभी चीजें अच्छी तरह मिल जाएं और एक थिक हैंड सैनिटाइजर बने। आपका हैंड सैनिटाइजर तैयार है। इसे छोटी सी स्प्रे बॉटल में भर लें और इस्तेमाल करें। अगर आप ज्यादा मात्रा में सैनिटाइजर बनाना चाहते हैं, तो इसी अनुपात में ज्यादा इंग्रीडिएंट्स का प्रयोग कर लें।

 हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल का सही तरीका:अगर आप सही तरीके से हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करते हैं, तो ये आपको तमाम बीमारियों और त्वचा रोगों से बचाता है। जब भी आप घर से बाहर हों, तो कुछ भी खाने या मुंह को छूने से पहले अपने हथेली के बीच के हिस्से में इस होममेड नैचुरल सैनिटाइजर को 2 बार स्प्रे करें। अब अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें, ताकि हथेली के बैक्टीरिया साफ हो जाएं। इसके बाद हथेली के पिछले हिस्सों को रगड़ें, ताकि पूरा हाथ साफ हो जाए। जरूरत हो तो आप 1-2 स्प्रे और कर सकते हैं।

सरदर्द से जल्द निजात पाने के लिए अपनेए ये घरेलु नुस्खे

सर्दियों में फटी एड़ियों से बचने के लिए अपनाये ये घरेलु नुस्खे

मुहासो की समस्या से है परेशान तो ये घरेलु नुस्खा देगा निजात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -