इन टिप्स से बनाएं अपने काजल को स्मज फ्री
इन टिप्स से बनाएं अपने काजल को स्मज फ्री
Share:

काजल के बिना लड़कियों का मेकअप अधूरा ही समझिये। बिना काजल के वो कहीं बहार जा भी नहीं सकती है। आंखों को सुन्दर और आकर्षक बनाने के लिए काजल का उपयोग किया जाता है। महिलाओं के लिए काजल लगाना पहले जितना ज़रूरी था, आज भी उतना ही जरूरी है। अगर कभी गलती से आप काजल लगाना भूल जाएं तो चेहरा बीमार सा लगने लगता है। काजल लगाने के बाद फिर उसके फैलने की टेंशन। यही टेंशन होती है कि काजल को फैलने से कैसे रोकें। कुछ भी करलो लेकिन काजल फैलता ही है। इन्ही सब से बचने के तरीके लाएं हम आपके लिए जिससे आपका काजल स्मज फ्री। आइये अपनाते हैं कुछ टिप्स।

1. त्वचा का ख्याल रखें - ज़रूरी है अपनी स्किन का ख्याल रखना। उसे ऑयली होने से बचाना। ऑयली स्किन के कारण काजल फैलता है। आप आइस क्यूब्स चेहरे पर लगाएं, इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी और पसीना नहीं आएगा। साथ ही काजल भी लंबे वक्त तक आंखों में टिका रहेगा।

2. अच्छी क्वालिटी का काजल चुनें - आँखें बहुत सेंसिटिव होती हैं इसलये क्वालिटी से कभी कोम्प्रोमाईज़ ना करें। ब्रांड यूज़ करे जो कि स्मज प्रूफ होते हैं।

3. दूसरे आई मेकअप भी लगाएं - थिन आई लाइनर लगाने से आपकी आंखें और अधिक आकर्षक लगेंगी। काजल को मस्कारे और आई लाइनर के साथ लगाएं। इससे आँखें स्मज फ्री रहेंगी।

4. कोनों पर ध्यान दें - अगर आप काफी लंबे वक्त तक आंखों में काजल रखना चाहती हैं तो काजल इनर कॉर्नर से आउटर कार्नर तक ना लेकर जाएं। कोनों पर काजल लगाने से ही काजल फैलने की शुरुआत होती है।

5. काजल लगाने से पहले बेस लगाएं - जब भी काजल लगाएं उससे पहले चेहरे पर बेस जरूर लगा लें। अगर आंखों में स्मज आ भी जाए तो इसे साफ़ करने के लिए अपने पास कॉटन रखें। ऐसा करने से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स नहीं दिखेंगे। 

अपनाएं ये टिप्स, आपका हेयर कलर रहेगा Long Time

तैलीय त्वचा के लिए लगाए चंदन का पैक 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -