ऐसे लगाएंगे लिपस्टिक्स तो होठो पर टिकेगी लम्बे समय तक...........
ऐसे लगाएंगे लिपस्टिक्स तो होठो पर टिकेगी लम्बे समय तक...........
Share:

आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है लिपस्टिक लगाने का आसान तरीका जैसी ये आपके होंठो पर लम्बे समय तक टिकी रहेगी इसके लिए लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे जरूरी है कि आपके होंठ स्वस्थ हों, वरना लिपस्ट‍ि‍क भी फटी-फटी नजर आएगी। होंठों को समय-समय पर स्क्रब की मदद से साफ करती रहें ताकि ये स्मूद रहें और इनको मॉइश्चराइज करते रहना भी जरूरी है। लिप पेंसिल में लिपस्टिक की तुलना में ज्यादा वैक्स होता है जिस वजह से वह हमारे होंठों पर एक बैरियर बना देते हैं और लिप कलर होंठों के बाहर नहीं निकलता। इसलिए लिपलाइनर से शेप बनाकर लिपस्टिक लगा लें।

ध्यान दे की लिप प्राइमर लिपस्टिक को टिकाएं रखने में मदद करता है इसका इस्तेमाल लिप लाइनर, लिपस्टिक और लिप ग्लॉस लगाने से पहले करना चाहिए। प्राइमर का इस्तेमाल करने से होंठ की सतह स्मूथ हो जाती है जिससे लिपस्टिक बाहर नहीं फैलती। अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक दिन भर परफेक्ट बनी रहे तो इसके लिए लिप ब्रश का इस्तेमाल करें। लिपस्टिक से सीधे होंठों पर एक ही मोशन में लिप कलर लगाने की बजाए अगर आप ब्रश का इस्तेमाल करेंगी तो फिनिशिंग भी बेहतर होगी और लिपस्टिक देर तक होंठों पर टिकी रहेगी।

लिपस्ट‍िक का पहला कोट लगाने के बाद उसे हल्का करना भी जरूरी है। इससे लिपस्टिक जम जाती है और इसके फैलने का डर भी नहीं रह जाता। अब आप चाहें तो अपनी इच्छानुसार हल्का या गाढ़ा, दूसरा कोट लगा सकती हैं। लिपस्टिक को लम्‍बी देर तक टिकाएं रखने के लिए लिप ब्लोटिंग करें। टीशू पेपर को होंठों के बीच कुछ देर तक दबाकर रखें। ऐसा करने से लिप्स पर मौजूद अतिरिक्त तेल निकल जाएगा।उसके बाद होंठों पर लिपस्टिक लगाएं।

थकान मिटने और सौंदर्य निखारने नहाने के पानी में मिलाये ये चीजे, जाने

ग्लॉसी और मैट लिपस्टिक अलग अलग खरीदने की झंझट छोड़े, अब ग्लॉसी को दे मैट लुक

सर्दियों में न करे मॉइस्चरीज़र से जुडी ये गलतिया, स्किन को होता है नुक्सान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -