टीना अंबानी को याद आए शशि कपूर, शेयर की पुरानी तस्वीर
टीना अंबानी को याद आए शशि कपूर, शेयर की पुरानी तस्वीर
Share:

बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर का जन्म आज ही के दिन हुआ था। अब शशि कपूर इस दुनिया में नहीं है लेकिन लोग उन्हें भूले नहीं हैं। आज भी शशि कपूर अपनी फिल्मों और काम की वजह से सभी के दिलों में जीवित हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर मैसेज लिख रहे हैं। इसी लिस्ट में शामिल हुईं हैं अंबानी परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना अंबानी। उन्होंने भी शशि कपूर को याद करते हुए एक ट्वीट किया है। इसी के साथ उन्होंने अपनी और शशि कपूर की एक पुरानी फोटो भी शेयर की है।

जी दरअसल टीना अंबानी ने शशि कपूर के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए लिखा है, 'वे अब शशि कपूर जैसे इंसान नहीं बनाते हैं। जिंदादिल, हैंडसम, विद्वान और शानदार। आपकी उपस्थिति और पुराने दिनों की बहुत याद आ रही है। आपका जन्मदिन मना रहे हैं।' आप देख सकते हैं इस तरह उन्होंने शानदार तरीके से पोस्ट लिखकर एक्टर को याद किया है। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि शश‍ि कपूर का जन्म 18 मार्च, 1938 को हुआ था। उन्होंने फिल्मी दुनिया में बेहतरीन पहचान बनाई है।

वह फ़िल्मी परिवार से ही जु़ड़े हुए थे इसी के चलते वह सुपरहिट भी हुए। बचपन से ही उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया। आपने उन्हें राज कपूर की फिल्म 'आग' और 'आवारा' में उनके बचपन के किरदार में देखा होगा। वैसे शशि कपूर ने 20 साल की उम्र में ब्रिटिश एक्ट्रेस जेनिफर केंडल से शादी कर ली थी और 4 दिसंबर, 2017 को उनका निधन हो गया था।

ITC शेयरधारकों के लिए एक बड़े अनलॉकिंग मूल्य के साथ डिमर्जर योजना कर रहा है तैयार

वृद्ध दंपत्ति ने कर दिखाया ऐसा काम की देखकर हर कोई रह गया हैरान

बहन रितिका के 'सुसाइड' पर छलका गीता फोगाट का दर्द, बोलीं- 'पता नहीं उसने ऐसा कदम क्यों उठाया ?'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -