जल्द नौसेना को मिलेगी स्काॅर्पियन पनडुब्बियां
जल्द नौसेना को मिलेगी स्काॅर्पियन पनडुब्बियां
Share:

नई दिल्ली । भारतीय नौसेना द्वारा स्काॅर्पियन पनडुब्बियों को अपने बेड़े में शामिल करने की तैयारी कर ली गई है। दरअसल इस साल स्काॅर्पिन पनडुब्बियों में से दो पनडुब्बियां भारतीय नौ सेना में शामिल हो सकती है। फ्रांस द्वारा इनका निर्माण मझगांव डाॅक लिमिटेड में चल रहा है। जो दूसरी पनडुब्बी है उसे इस वर्ष के अंत मे नौसेना के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा। पनडुब्बियों की क्षमताओं पर 22 हजार से अधिक पेज की गोपनीय सूचना लीक कर दी गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार नौसेना सूत्रों ने कहा था कि ये दस्तावेज पुराने हैं और भारतीय पनडुब्बियों की डिजाईन में भी कई तरह के बदलाव किए गए हैं। भारत अपनी नौसेना शक्तियों को चीन के मुकाबले में बढ़ाना चाहता है। दरअसल चीन हिंद महासागर में कई तरह की जहाजी गतिविधियां चला रहा है ऐसे में भारत को इन पनडुब्बियों की आवश्यकता है।

भारत जिन पनडुब्बियों को लाॅन्च करेगा उसमें 6 डीजल इलेक्ट्रिक आक्रमण पनडुब्बियां जहाज रोधी मिसाईल से लैस है। नौसेना ने जहाज रोधी मिसाइल कलवारी का परीक्षण किया था। इस पनडुब्बी का निर्माण 23 मई 2009 को हुआ था। मगर अब तक यह पूरी नहीं हो पाई अब इसके जल्द भारतीय नौसेना में शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।

बारामुला सेना शिविर के पास धमाका, चार घायल

इंडियन आर्मी को मिलेगी नई असाल्ट राइफल

आतंकियों और सुरक्षा बल के बीच हुई जम्मू कश्मीर में मुठभेड़

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -