भारत में बैन Tiktok को इतने रूपये का हो सकता है नुक्सान
भारत में बैन Tiktok को इतने रूपये का हो सकता है नुक्सान
Share:

बीते दिनों भारत सरकार ने देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया था | सरकार ने टिकटॉक के साथ  59 चाइनीज एप्स पर बैन लगा दिया है। वहीं इस प्रतिबंध से सबसे अधिक नुकसान टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस को हुआ, क्योंकि टिकटॉक के अलावा भारत में उसके कई सारे एप्स मौजूद थे। वहीं इस प्रतिबंध के बाद चीनी मीडिया रिपोर्टर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत सरकार द्वारा 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद टिकटॉक और हेलो की पैरेंट कंपनी बाइटडांस को 6 बिलियन डॉलर्स मतलब लगभग 450 अरब रुपये का नुकसान हो सकता है। 

मीडिया ने यह भी कहा है कि बीते कुछ वर्षों में बाइटडांस ने भारतीय बाजार में लगभग 75 अरब रुपये का निवेश किया है। और भारत में बाइटडांस के स्वामित्व वाले एप्स की बात की जाये  तो इसमें टिकटॉक, हेलो, वीगो वीडियो जैसे एप्स मौजूद हैं। भारत में सिर्फ टिकटॉक की परफॉर्मेंस की बात की  तो 611 मिलियन यानी 61.1 करोड़ उपभोक्ता हैं। भारत में बाइटडांस के लगभग 2,000 फुल टाइम कर्मचारी हैं जो हेलो, टिकटॉक और वीगो वीडियो जैसे एप्स के लिए काम करते हैं।

इन चीनी मोबाइल एप पर लगा प्रतिबंध*
टिकटॉक- TikTok, शेयरइट- Shareit,  कवाई- Kwai, यूसी ब्राउजर- UC Browser, बायडू मैप- Baidu map, शेन- Shein, क्लैश ऑफ किंग्स- Clash of Kings, डीयू बैटरी सेवर- DU battery saver, हेलो- Helo, लाइकी- Likee, यूकैम मेकअप- YouCam makeup, एमआई कम्युनिटी- Mi Community, सीएम ब्राउजर- CM Browers, वायरस क्लिनर- Virus Cleaner, आपुस ब्राउजर- APUS Browser, रोमवी- ROMWE, क्लब फैक्ट्री- Club Factory, न्यूजडॉग- Newsdog, ब्यूटी प्लस- Beutry Plus, वीचैट- WeChat, यूसी न्यूज- UC News, क्यूक्यू मेल- QQ Mail, वीबो- Weibo समेत 59 एप्स पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।

हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाने का यह है आसान तरीका

PUBG और Call of Duty पर भारत ने इस वजह से नहीं लगाया बैन

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियो को दिया आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज, मिलेगा इतना इनाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -