नहीं रहे टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया, एक्टर ने जताया शोक
नहीं रहे टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया, एक्टर ने जताया शोक
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर कैजाद कपाड़िया का देहांत हो गया है। बुधवार को कैजाद इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। कैजाद के देहांत की वजह अभी तक उनके परिवार वालों तथा मित्रों ने नहीं बताई है। कैजाद के देहांत की खबर टाइगर ने सोशल मीडिया पर दी है।

सोशल मीडिया पर टाइगर ने कैजाद की फोटो साझा करते हुए दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कैजाद की फोटो साझा करते हुए लिखा- रेस्ट इन पॉवर कैजाद सर। साथ ही हाथ जोड़ने वाली और हार्ट इमोजी साझा की। विरल भयानी ने भी सोशल मीडिया पर कैजाद के देहांत के बारे में खबर दी है। उन्होंने लिखा- फिटनेस इंडस्ट्री के लेजेंड, जिन्होंने कई व्यक्तियों की जिंदगी बदल दी वह हमे छोड़कर चले गए हैं। उन्हें टाइगर श्रॉफ को ट्रेन्ड करते हुए देखा है। पूरी फिटनेस इंडस्ट्री हैरान है। उनके देहांत की वजह किसी को नहीं पता है मगर उनके दोस्त पुणे के लिए रवाना हो गए हैं जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

वही विरल के पोस्ट पर कई स्टार्स ने कमेंट करके शोक जता रहे है। सिद्धांत कपूर ने लिखा- ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी साझा की। आपको बता दें कैजाद की मुंबई में एक फिटनेस एकेडमी के11 एकेडमी ऑफ फिटनेस साइन्स थी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सेलिब्रिटी ट्रेनर होने के कारण उन्हें कितने चैलेंज्स का सामना करना पड़ता है।

VIDEO:- चलते-चलते अचानक सुष्मिता सेन को लगी ठोकर, देखकर फोटोग्राफर की भी निकल गई चीख

शूटिंग से ब्रेक लेकर बाहर घूमने निकली प्रियंका चोपड़ा, शेयर की बेहतरीन तस्वीरें

बिकिनी में नजर आई आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर छा गया 'No Makeup Look'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -