बॉलीवुड की इन हस्तियों ने की है साथ में पढ़ाई
बॉलीवुड की इन हस्तियों ने की है साथ में पढ़ाई
Share:

हिंदी सिनेमा के कई सितारे फिल्मों के साथ अपनी दोस्ती की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इसके अलावा कुछ सितारों की दोस्ती तो स्कूल के समय से ही यानी बचपन से ही है। जी हां, बॉलीवुड के ऐसी कई सितारे हैं जिन्होंने बचपन में एक ही स्कूल या फिर एक ही क्लास में पढ़ाई की है।वहीं इन सितारों की दोस्ती बचपन से लेकर बड़े होने तक बरकरार है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक ही क्लास में साथ में पढ़ाई की है।

श्रद्धा कपूर-टाइगर श्रॉफ 
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ को बड़े पर्दे पर तो आप कई बार देख चुके हैं। क्या आपको यह पता है इन दोनों की दोस्ती आज से नहीं बल्कि कई साल पुरानी है। यह दोनों एक साथ मुंबई के एक ही स्कूल में पढ़ते थे। 

अनुष्का शर्मा-साक्षी सिंह धोनी
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नियां एक साथ पढ़ चुकी हैं। इसके अलावा  साक्षी और अनुष्का स्कूल के दिनों में असम में एक साथ पढ़ते थे। इस स्कूल का नाम St. Mary's School, Margherita है।

करण जौहर-ट्विंकल खन्ना
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना भी बचपन में एक साथ पढ़े हैं। एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा है कि वह उसी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई करती थी जहां पर करण जौहर पढ़ते थे। 

सलमान खान-आमिर खान
दबंग सलमान खान और आमिर खान ने 'अंदाज अपना अपना' फिल्म में काम किया है। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया था। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड के यह दोनों खान बचपन में एक साथ पढ़े हैं। यह दोनों एक्टर सेकंड क्लास में एक ही साथ पढ़ते थे।

कृष्णा श्रॉफ-अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की बेटी और जैकी श्रॉफ की बेटी भी एक साथ बचपन में पढ़ चुके हैं। कृष्णा और अथिया टाइगर श्रॉफ के स्कूल में ही पढ़ते थे लेकिन दो साल जूनियर थे।

करण जौहर-अपूर्व मेहता
'ओके जानू', 'बद्री की दुल्हनिया' जैसी फिल्म के निर्देशक अपूर्व मेहता भी करण जौहर के साथ बचपन में पढ़ाई कर चुके हैं।

वरुण धवन-अर्जुन कपूर
वरुण धवन और अर्जुन कपूर की दोस्ती भी पुरानी है।इसके अलावा यह दोनों बचपन में एक ही स्कूल और क्लास में पढ़ते थे। इन दोनों ने बचपन में एक शॉर्ट फिल्म में भी काम किया था।

भूमि ने भोपाल को दिया यह तोहफा, किया ऐसा काम

इमोशनल होकर धर्मेंद्र ने शेयर किया वीडियो, कहा- 'क्या लेकर आए थे क्या लेकर जाओगे'

मुंबई की सड़कों पर अंडा पाव बेचते दिखा यह एक्टर, जानिए क्यों

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -