टाइगर श्रॉफ ने फिर से दी माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि, किया एमजे स्टाइल में डांस
टाइगर श्रॉफ ने फिर से दी माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि, किया एमजे स्टाइल में डांस
Share:

नई दिल्ली: फिल्म वॉर के अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं। टाइगर श्रॉफ पॉप किंग माइकल जैक्सन के प्रशंसक है और वह इसे बार-बार साबित करते रहते है। आज फिर से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, इसमें हम टाइगर को एमजे के डांस स्टेप्स करते देख सकते हैं। यह पहली बार नहीं हुआ है कि टाइगर ने पॉप स्टार माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि दी है, बल्कि कई बार वे उनके प्रति सम्मान भी व्यक्त कर चुके है।

टाइगर ने अपने इंस्टा पर पोस्ट कर फिर से माइकल जैक्सन के लिए एक श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा हैं की, ‘हम माइकल जैक्सन की तरह बनना चाहते हैं।’ वीडियो में हम टाइगर श्रॉफ को एमजे स्टेप्स करते हुए देख सकते हैं। इस वीडियो में टाइगर सब्बीर खान की फिल्म 'मुन्ना माइकल' से हैं| इसमें उन्होंने एमजे के आइकॉनिक मूव्स को किया था और इसमें मूनवॉक भी शामिल है। इससे पहले टाइगर श्रॉफ एमजे स्टाइल में रणवीर सिंह के गाने खलीबली पर भी डांस कर चुके है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Us MJ wannabes be like . . #moonwalkingintotheweekend #throwback #mytributetotheking #mj

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

अभी हाल ही में टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर में भी नजर आए थेl इस फिल्म में उनके अलावा ऋतिक रोशन की भी अहम भूमिका थींl इस फिल्म में भी टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन के साथ जमकर डांस किया थाl ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हाथों-हाथ लिया गया था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की थीl इस फिल्म में इन दोनों के अलावा वाणी कपूर की भी अहम भूमिका थींl इस फिल्म को लेकर सभी बहुत उत्साहित थे| टाइगर श्रॉफ जल्द फिल्म बागी 3 में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा श्रद्धा कपूर की अहम भूमिका हैंl दोनों इसके पहले फिल्म बागी में एक साथ काम कर चुके हैंl दोनों को साथ पसंद किया थाl 

फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर पोस्टर जारी, यहाँ देखे

निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा की इस जगह डाला हाथ, ​इंटरनेट पर कोहराम मचा रही फोटो

अभिनेत्री श्रीदेवी को एएनआर नेशनल अवॉर्ड से किया गया सम्मानित, भावुक हुए बोनी कपूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -