पेरेंट्स के लिए टाइगर श्रॉफ ने खरीदा आलीशान घर, बोले- घर, तब घर लगता है जब...
पेरेंट्स के लिए टाइगर श्रॉफ ने खरीदा आलीशान घर, बोले- घर, तब घर लगता है जब...
Share:

बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये मूवी 2014 में रिलीज हुई थी। इन वर्षो में टाइगर ने स्वयं को इंडस्ट्री में प्रूव किया है। उनकी बागी सीरीज बहुत हिट रही है। ऋतिक रोशन संग वॉर को तो बेहतरीन कामयाबी प्राप्त हुई। टाइगर को अपनी डांसिंग स्किल तथा स्टंट के लिए पहचाना जाता है। वो फिटनेस फ्रीक हैं। वही हाल ही में टाइगर ने अपने माता-पिता के लिए आलीशान 8 BHK घर खरीदा है। इस बारे में अभिनेता ने चर्चा की है। 
  
टाइगर ने बताया, घर, तब घर लगता है जब माता-पिता मेरे साथ होते हैं। मेरे लिए घर का साइज मेटर नहीं करता। जहां मेरे माता-पिता हैं वही मेरा घर है। वो मेरी दुनिया हैं। मैं जो भी करता हूं, उन्हें मुझ पर गर्व फील करवाने के लिए करता हूं। मैं हमेशा दुआ करता हूं कि मैं कभी ऐसा कुछ ना करूं कि मैं उन्हें दुखी कर दूं। मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि मैं अपने माता-पिता के लिए एक घर खरीद पाया। मेरे अभिनेता बनने से पहले से ही ये मेरी सूची में था।

वही हाल ही में जैकी श्रॉफ ने कहा कि ये घर आपने अपनी मां के लिए लिया है, इस प्रश्न के उत्तर में टाइगर ने बताया- पापा बहुत कूल तथा कैजुअल होने का प्रयास कर रहे हैं। किन्तु वो भी नए घर को लेकर उतने ही उत्साहित हैं, जितनी की मां। ये मेरे माता-पिता और बहन दोनों के लिए बराबर अहम है। 

दिलीप कुमार के गम से उबर नहीं पा रही है सायरा बानो, 3 दिन से ICU में है भर्ती

वी. विजयसाई रेड्डी ने कहा- "मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की शिक्षा पहल..."

फैंस के लिए खुशखबरी, पहली बार इस दमदार रोल में नजर आएंगी ऋचा चड्ढा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -