बाघ ने किया महिला पर हमला, हुई मौत
बाघ ने किया महिला पर हमला, हुई मौत
Share:

ऋषिकेश। काॅर्बेट टाईगर रिजर्व की ढेला रेंज में एक महिला को बाघ द्वारा हमला कर मार डाला गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाघ पर जमकर हंगामा किया। लोगों ने सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त न होने की बात भी कही। इस मामले में जमकर तोड़फोड़ की गई। मिली जानकारी के अनुसार जंगल में घास लेने पहुंची देवकी देवी नाम की अधेड़ आयु की महिला अपने घर नहीं पहुंची। जिसके बाद उसके परिजन को उसकी चिंता होने लगी। परिजन ने उसकी तलाशी की और जंगल से उसकी एक बांह को प्रभातिव किया। इस महिला का  शव बरामद कर लिया गया। 

शव पर बाघ के पंजों के निशान थे वहीं कई जगह से शव घायल था। दूसरी ओर यह बात भी सामने आई कि आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा पथराव कर तोड-फोड़ की गई। अधिकारियों द्वारा इस मामले में हस्तक्षेप किया गया। ग्रामीण शांत हो गए और महिला को शव का पोस्टमार्टम परिजन को सौंप दिया गया। काॅर्बेट के समीर सिन्हा ने कहा कि इस महिला को हमला कर मारना और इसकी बांह चबाना एक असामान्य व्यवहार लगा।  बाघ की आहार श्रृंखला में इसे शामिल नहीं किया गया।

हालांकि इस मामले में अधिकारियों ने कहा कि बाघ द्वारा इंसान का मांस खाने की प्रवृत्ति नहीं रखी जाती। मगर ढेला वन रेंज की पखेरूआ पश्चिमी बीट में निगरानी की गई है। इस मामले में एक पिंजरा भी डाल दिया गया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के चिडि़याघर में भी एक युवक बाघ के घेरे में गिर गया था। जिसके बाद उसे निकालने के प्रयास किए गए लेकिन बाघ ने उसे अपना शिकार बना लिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -