गांधीनगर नगर निगम चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस दोनों बराबरी पर
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस दोनों बराबरी पर
Share:

गांधीनगर: गांधीनगर नगर निगम चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों 16-16 सीटों के साथ बराबरी पर रही। इस चुनाव में कुल 32 सीटों के लिए मतदान किया गया। दोनों पार्टियों में टाइ होने के बाद अब लॉटरी प्रणाली के जरिए निर्णय किया जाएगा।

इसके बाद ही पता चलेगा कि जीएमसी पर किसका शासन होगा। इस परिणाम से राज्य में पटेल आरक्षण, पानी की कमी और भ्रष्टाचार जैसे कई आरोपों से घिरी मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल को जरुर राहत मिलेगी होगी। गांधीनगर के कलेक्टर रवि शंकर ने बताया कि दोनों पार्टियों ने 16-16 सीटों पर जीत दर्ज की है।

28 सीटों पर मतदान तक बीजेपी 13 सीटों पर जबकि कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही थी। आठवें व आखिरी वार्ड के मतदान के बाद बीजेपी तीन सीटों पर जीत गई। आगे उन्होने बताया कि बराबरी होने के कारण मेयर व अन्य पदाधिकारी एक बक्से से चिट निकालकर लॉटरी के जरिए चुनाव करेंगे।

इस मतदान के बाद से कांग्रेस दावा कर रही है कि 2017 के विधानसभा चुनाव तक शहरी वोटर भी उसी की ओर मुड़ जाएंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -