इस तरह अपने काजल को फैलने से बचाए
इस तरह अपने काजल को फैलने से बचाए
Share:

हर लड़की चाहती है कि उसकी आंखें खूबसूरत दिखें और आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए ज्यादातर लड़कियों को काजल लगाना पसंद होता है क्योंकि काजल लगाने से आंखें खूबसूरत और बड़ी नजर आती है. कई लड़कियों पर तो काजल इतना अच्छा लगता है कि लोग उनकी आंखों की तारीफ किए बिना नहीं रह सकते। लेकिन काजल लगाना भी एक कला है। काजल फैल जाए तो पूरा मेकअप खराब लगने लगता है। ऐसे में आप चाहें तो इन उपायों को अपनाकर अपने काजल को फैलने से रोक सकती हैं।

1. काजल लगाने से पहले बहुत जरूरी है कि आप अपना चेहरा टोनर से साफ कर लें। इससे त्वचा पर मौजूद तेल साफ हो जाएगा जिससे काजल के फैलने का डर कम हो जाता है।

2. काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे थोड़ा पाउडर लगा लें। आप चाहें तो आंखों के नीचे ब्रश या स्पंज की मदद से पाउडर लगा सकती हैं।

3. हमेशा वाटर प्रूफ काजल का इस्तेमाल करें। वाटरप्रूफ काजल फैलता भी नहीं है और लंबे समय तक टिका भी रहता है।

4. आईलाइनर लगाकर काजल लगाने से यह कम फैलता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -