गुरुवार का दिन लक्ष्मी-नारायण के नाम से जाना जाता हैं
गुरुवार का दिन लक्ष्मी-नारायण के नाम से जाना जाता हैं
Share:

आज हम आपको गुरुवार दिन से संबंधित कुछ बातें बताएँगे| हम गुरुवार के दिन बहुत ऐसे काम करते हैं जो हमारे लिए फयदेमंद नही रहता है| गुरुवार हमारे शास्त्र के अनुसार धर्म का दिन माना जाता है| ब्रह्मांड मे स्थित नव ग्रहों मे से गुरु ग्रह को सबसे भारी ग्रह के नाम से जाना जाता है इसलिए अगर हम अपने घर मे ऐसा कोई काम करते हैं जिससे घर और शरीर मे हलकापन आए तो इससे हमारा गुरु ग्रह का प्रभाव हल्का हो जाता है| या यूँ कहे की गुरु तत्व का प्रभाव कम हो जाता है| गुरु शब्द धर्म व ज्ञान से संबंधित होता है इसलिए अगर गुरु ग्रह का प्रभाव कम हुआ या गुरु ग्रह कमजोर हुआ तो शिक्षा मे असफलता मिलती है|

शास्त्रों के अनुसार गुरुवार को महिलाओं को बाल धोने नही चाहिए, क्योंकि उनकी जन्मकुंडली मे गुरु ग्रह संतान और पति का कारक होता है| गुरुवार को किया गया यह कार्य प्रत्येक महिलाओं के पति और संतान की उन्नति को रोकता है| गुरुवार के दिन सिर्फ़ महिलाओं को ही नही हर किसी को गुरुवार के दिन ना ही बाल धोने चाहिए और ना ही कटवाने चाहिए| इससे बृहस्पति के शुभ प्रभाव मे कमी होती है|

हमारे शास्त्र मे गुरु ग्रह को जीव कहा गया है, जिसका मतलब जीवन होता है| और जीवन मतलब आयु| इसलिए गुरुवार के दिन ना ही नाख़ून काटना चाहिए और ना ही शेविंग करनी चाहिए, इससे गुरु प्रभाव तो कम होता ही है और साथ-साथ जीवन शक्ति भी दुष्प्रभावित होती है|

जिस प्रकार हमारे शरीर पे ग्रह का प्रभाव होता है उसी प्रकार हमारे घर पे भी इस ग्रह का प्रभाव होता है| वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के ईशान कोण का स्वामी गुरु ग्रह होता है और कहा जाता है की ये कोण परिवार के नन्हे बच्चों से संबंधित होता है| इसलिए गुरुवार के दिन घर मे ना ही कपड़े धोने चाहिए और ना ही घर को धोना और पोछना चाहिए| नही तो इससे छोटे बच्चों पर बहुत गहरा प्रभाव होता है|

गुरुवार का दिन लक्ष्मी-नारायण के नाम से जाना जाता हैं| इसलिए इस दिन अगर लक्ष्मी-नारायण की पूजा की जाय तो इससे धन की वृधि भी होती है और घर मे सुख-शांति का वास होता है| और अगर इस दिन कोई ऐसा कम किया जाय जो गुरुवार के दिन नही करना चाहिए तो घर मे दरिद्रता फेलता है और माँ लक्ष्मी की कृपा नही होती हैं|

केश को धोना, कपड़े धोना, बाल कटवाना, नाख़ून काटना, घर मे पोछा लगाना, शेविंग करना ये सब अगर गुरुवार के दिन किया जाय तो ये आपके गुरु ग्रह को कमजोर कर सकते हैं|

प्रमोशन की प्राप्ति के लिए
अगर कुंडली मे गुरु ग्रह अच्छे और मजबूत स्थिति मे है तो आपके प्रमोशन या वेतन भी बढ़ सकता है| अगर अपने गुरुवार के दिन ना करने वाले कार्य किए तो आपका प्रमोशन रुक सकता है या घाट सकता है|

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -