ओडिशा में आंधी-तूफान ने मचाया जमकर आतंक, अब तक आठ लोगों की मौत
ओडिशा में आंधी-तूफान ने मचाया जमकर आतंक, अब तक आठ लोगों की मौत
Share:

भुवनेश्वर :  प्रदेश में रविवार की रात आफत बन कर आए आंधी-तूफान के बीच आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लोगों पर मौत बन कर बिजली गिरी और आठ लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, ओडिशा के कोरापुट, केंदुझार, जाजपुर और गंजम में आठ लोगों की मौत हो गई और जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कालेधन पर मोदी सरकार का एक्शन, स्विस बैंक के खाता धारक को भेजा नोटिस

इस तरह आया तूफ़ान 

जानकारी के मुताबिक मरने वालों में कोरापुट से दो, केंदुझार से दो, जाजपुर से दो और गंजम से भी दो लोग शामिल थे। मालूम हो कि फैनी तूफान के बाद प्री-मॉनसून में आंधी तूफान की यह पहली घटना है, जिसमें काफी जान-माल का नुकसान हुआ है। पांच घायलों में कोरापुट से दो और ढेंकानाल से तीन लोग शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

लोकसेवा आयोग में धांधलेबाजी पर बोले सीएम योगी- प्रदेश में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे

इसी के साथ ओडिशा में ही एक और सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केसिंगा जा रही एक बस राजमुंडा के पास पलट गई, जिससे 20 यात्री घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को भवानीपटना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देश के इन राज्यों में अब भी जारी है लू का कहर, आगे ऐसा रहेगा मौसम

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा, चार की मौत

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढ़ेर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -