अंगूठे में है दर्द और सूजन, तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे
अंगूठे में है दर्द और सूजन, तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे
Share:

आजकल जोड़ों के दर्द से हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। इस दर्द के साथ अंगूठे में दर्द और सूजन की समस्या भी बहुत देखने को मिलती है। आप सभी को बता दें कि अंगूठे में सूजन और दर्द के काई कारण हो सकते हैं, जैसे-अंगूठे पर चोट लग जाना या ज्यादा टाइपिंग करना या फिर अर्थराइटिस भी अंगूठे के दर्द और सूजन का कारण बन सकता है। जी दरअसल अंगूठे की सूजन की स्थिति में अंगूठे की त्वचा का रंग नीला पड़ जाता है, इसके साथ ही अंगूठे का हिलना भी बंद हो जाता है, जिससे किसी भी काम को करने में बहुत परेशानी होती है। ऐसा होने पर आप अपना सकते हैं कुछ घरेलू नुस्खे, जो काफी कारगर साबित होंगे।

सिकाई- शरीर के किसी भी हिस्से पर सूजन हो, उसे दूर करने के लिए सिकाई बहुत फायेदमंद होती है। जी दरअसल सिकाई ठंडी और गर्म दोनों तरह से की जा सकती है और दोनों ही सिकाई से सूजन दूर करने में कारगर होती है। अंगूठे की ठंडी सिकाई करने के लिए एक बर्फ के टुकड़े को एक सूती कपड़े में बांध लें। उसके बाद इस बर्फ को सूजन वाले हिस्से पर रखें। आप ऐसा 5-7 मिनट तक करें, क्योंकि ऐसा करने से सूजन दूर होने के साथ ही दर्द से राहत मिलेगी।

हल्दी- हल्दी एंटी-बैक्टीरियल होती है, और ये अंदरूनी चोट को ठीक करने में भी काफी फायदेमंद होती है। अंगूठे में होने वाली सूजन का एक कारण अंदरूनी चोट भी हो सकती है, जिसे ठीक करने के लिए हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद रहेगा। आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। इसको बनाने के लिए पहले एक गिलास दूध गर्म कर लें, फिर इसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं। दूध को हल्का ठंडा होने पर धीरे-धीरे पिएं। 2-3 दिनों तक हल्दी वाला दूध पीने से अंगूठे की सूजन और दर्द से आराम मिलता है।

सेंधा नमक का पानी- सूजन को दूर करने में सेंधा नमक का पानी भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। जी दरअसल, सेंधा नमक में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो सूजन और दर्द को दूर करने में कारगर होते हैं। इसके लिए एक बर्तन में पानी लेकर उसमें एक चम्मच सेंधा नमक डालकर हल्का गर्म कर लें। अब इस पानी में 5-6 मिनट तक अंगूठे को डुबोएं रखें। इससे अंगूठे की सूजन 2 से 3 दिनों में ही खत्म हो जाएगी और दर्द से भी आराम मिलेगा। इस उपाय को दिन में दो बार करें। ऐसा करने से 2 से 3 दिनों में सूजन दूर हो जाएगी।

बढ़ गया है ब्लड प्रेशर तो पानी में मिलाकर पीएं ये चीज

चेहरे पर पड़ी झाइयों से हैं परेशान तो दही में मिलाकर लगाए ये चीज

नाखूनों के पास की स्किन पर आई डार्कनेस को इस तरह करें दूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -