धोनी के वो 3 वर्ल्ड रिकार्ड्स, जिन्हे तोड़ना दुनिया के किसी भी क्रिकेटर के लिए होगा मुश्किल
धोनी के वो 3 वर्ल्ड रिकार्ड्स, जिन्हे तोड़ना दुनिया के किसी भी क्रिकेटर के लिए होगा मुश्किल
Share:

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानी बुधवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। सात जुलाई 1981 को जन्मे धोनी ने 15 वर्ष के अपने करियर में कई रिकॉर्ड स्थापित  किए। उन्होंने वो सबकुछ हासिल किया, जिसे पाना एक क्रिकेटर का सपना होता है। यूं ही नहीं 'माही' की गिनती विश्व याके सबसे बेहतरीन कप्तानों और फिनिशरों में की जाती है। विपक्षी टीम को कैसे शिकस्त देना है, शायद ही उनसे बेहतर कोई जानता हो। आज उनके 40वें जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं धोनी के वो 3 रिकॉर्ड्स, जिसे तोड़ पाना शायद ही किसी क्रिकेटर के लिए मुमकिन हो...!

कप्तान नंबर -1:-

धोनी की गितनी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। धोनी ICC की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकलौते कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 विश्व कप जिताया, जिसके बाद  2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने दूसरी बार ODI विश्व कप का खिताब जीता। वहीं, धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्ज़ा जमाया। धोनी ने टीम इंडिया के लिए तीन ICC ट्रॉफी जीतकर देश का मान बढ़ाया।

विकेटकीपिंग के बादशाह:-

माही की विकेटकीपिंग का तो हर कोई मुरीद रहा है। विकेटकीपिंग में बिजली की गति से स्टंप करने की कला, शायद ही कोई और विकेटकीपर धोनी से बेहतर जानता हो। धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक 192 बार खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया है। रिकार्ड्स के अनुसार, उनके नाम टेस्ट में 38, वन-डे में 120 और टी-20 में 34वीं बार स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड है।

वर्ल्ड बेस्ट फिनिशर:-

एमएस धोनी विश्व में अकेले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने वन-डे में 7वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए शतकीय (113) पारी खेली। उन्होंने यह शतक दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ ठोंका था। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने एकदिवसीय और टेस्ट करियर का अपना पहला शतक जड़ा था।

गुम है किसी के प्यार में: आत्महत्या की तरफ बढ़ेगी सई, उड़ेंगे विराट के होश

ICC Women Ranking: 8वीं बार बल्लेबाज़ी के शीर्ष पर पहुंची मिताली राज, रैंकिंग में फिर बनी नंबर-1

Eng-Pak सीरीज से पहले कोरोना संक्रमित हुए इंग्लैंड टीम के 7 सदस्य, भारत के साथ कैसे होगी श्रृंखला ?
  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -