ऑनलाइन बिज़नेस के नाम पर करते थे ठगी, 2 महिलाओं सहित 3 गिरफ्तार
ऑनलाइन बिज़नेस के नाम पर करते थे ठगी, 2 महिलाओं सहित 3 गिरफ्तार
Share:

देवास: मध्य प्रदेश के देवास के गोमती नगर में रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मांग की थी कि वर्ष 2018 में दो महिलाओं के साथ कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। आवेदन की जांच के बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाएं और मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, देवास के गोमती नगर की रहने वाली महिला प्रतिभा निरंजन प्रसाद के साथ साल 2018 में अंशुल पति नितिन यादव निवासी मिश्रीलाल नगर और विधुबाला पति अनिस ने कहा है कि ऑनलाइन कारोबार में रूपए लगाने पर अच्छा फायदा मिलेगा। यह बड़ा आसान है और इसे घर पर बैठे मोबाइल और लेपटॉप से संचालित किया जा सकता है। इस ऑनलाइन बिजनेस से प्रति माह ने 1 लाख रूपए की कमाई होगी। इसके लिए उन्हें पहले 2 लाख 70 हजार रूपए कंपनी में जमा करने होंगे। प्रतिभा ने भी इसी लालच में आकर 2 लाख 70 हजार रूपए जमा कर दिए। जिसके बाद दोनों महिलाओं ने प्रतिभा को झांसे में लाने के लिए और भी लोगों को जोड़ने के लिए कहा, साथ ही कहा कि जितने अधिक लोग जुड़ेंगे अधिक मुनाफा होगा। 

जिसके बाद प्रतिभा ने इस योजना के बारे में और लोगों को भी बताया। जिसके कारण भारतसिंह चौहान निवासी प्रेमनगर ने 2 लाख 70 हजार रूपए जमा करवाए। वहीं एक अन्य महिला लीला पति अमित शर्मा ने भी स्कीम में 6 लाख 67 हजार रूपए जमा किए। लीला को कंपनी वाले ट्रेनिंग के नाम पर दुबई भी ले गए। वहीं प्रतिभा को भी कहा गया उसे भी ट्रेनिंग के लिए विदेश ले जाया जाएगा और स्कीम का कमीशन भी मिलता रहेगा। वहीं कुछ दिनों बाद ये सभी लोग अचानक गायब हो गए, जिसके बाद इनसे संपर्क करने की हर कोशिश की गई, किन्तु किसी का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने शिकायत की गई। 

दूल्हा कर रहा था फेरों की तैयारी, फिर हुआ कुछ ऐसा

कुत्ते के साथ बलात्कार के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार

पत्नी को पति के दोस्त से हुआ प्यार, फिर जो अंजाम हुआ वो आपके होश उड़ा देगा...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -