बर्ड फ्लू: महाराष्ट्र के बीड में तीन मोर-दो मोरनी मिले मृत
बर्ड फ्लू: महाराष्ट्र के बीड में तीन मोर-दो मोरनी मिले मृत
Share:

औरंगाबाद: इन दिनों बर्ड फ्लू का कहर देखने के लिए मिल रहा है। इस लिस्ट में कई राज्य शामिल हैं जहाँ बर्ड फ्लू का खतरा दिखाई दे रहा है। इंदौर से लेकर महाराष्ट्र तक में अब तक कई पक्षी मृत मिल चुके हैं। आज हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र की जहाँ के विभिन्न हिस्सों से बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। अब इसी बीच राज्य के बीड जिले में तीन मोर और दो मोरनी समेत छह पक्षी मृत मिले। इस बारे में अधिकारियों ने आज यानी शनिवार को बताया है।

बीते शुक्रवार को मृत मिले पक्षियों के नमूने जांच के लिए पुणे की प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। कहा जा रहा है इसमें यह पता चलेगा कि मौत की वजह बर्ड फ्लू है या नहीं। इस बारे में बताते हुए पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि, 'ये पक्षी जिले के शिरूर कासर तालुका में बालाघाट पर्वत श्रंखला के निकट स्थित लोनी गांव में मृत अवस्था में मिले थे।' केवल यही नहीं बल्कि विभाग के अधिकारी डॉ। प्रदीप आघव ने भी इस बारे में बात की है। उन्होंने कहा है, ''पक्षियों की मौत शुक्रवार सुबह हुई। हमें इसकी जानकारी दोपहर में मिली। 12 जनवरी से शिरूर तालुका में 21 कौवे मर चुके हैं।''

वहीं एक अन्य अधिकारी का कहना है, 'महाराष्ट्र के 16 जिलों से मिले पक्षियों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि राज्य में बर्ड फ्लू का पहला मामला आठ जनवरी को सामने आया था और उसके बाद से लगातार कई मामले सामने आ रहे हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी एजेंसी को दीपिका पादुकोण ने किया साइन, हॉलीवुड से है संबंध

मध्य प्रदेश: शराब की दुकानें बढ़ाने को लेकर जारी प्रस्ताव आबकारी विभाग ने किया निरस्त

6 लोगों ने की एक शख्स की पिटाई, पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -