कृषि कानून वापस लेने से खुश नवाब मलिक, कही यह बात
कृषि कानून वापस लेने से खुश नवाब मलिक, कही यह बात
Share:

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया है। जी दरअसल उन्होंने आज सुबह राष्ट्र को संबोधित करते हुए 3 नए विवादित कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है और उनकी इस घोषणा के बाद से किसानों में जोश भर गया है। वहीं अब लगातार विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जी दरअसल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे किसानों की जीत बताया है। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने भी इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आप देख सकते हैं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है और लिखा है- ”आज प्रकाश दिवस के दिन कितनी बड़ी ख़ुशख़बरी मिली। तीनों क़ानून रद्द। 700 से ज़्यादा किसान शहीद हो गए। उनकी शहादत अमर रहेगी। आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी कि किस तरह इस देश के किसानों ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर किसानी और किसानों को बचाया था। मेरे देश के किसानों को मेरा नमन।”

वहीं उनके अलावा महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने ट्वीट करते हुए लिखा है– 'आज से तीनों कृषि क़ानून इस देश में नहीं रहेंगे। एक बड़ा संदेश देश में गया है कि देश एकजुट हो तो कोई भी फैसला बदला जा सकता है। चुनाव में हार के डर से प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि क़ानूनों का वापस लिया है। किसानों की जीत देशवासियों की जीत है।' इसी के साथ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा है- ‘झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए, तीनों कृषि कायदे वापस लिए गए, हमारे देश के किसानों को मेरा सलाम और शहीद किसानो को अभिवादन।’

किसान नेता राकेश टिकैत ने PM मोदी के ऐलान के बाद यह साफ़ कर दिया है कि आंदोलन फिलहाल ख़त्म नहीं होगा। उनका कहना है कि- आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा, हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा। सरकार MSP के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करें।

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को यूपी में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

वापस हुए कृषि कानून, क्या अब ख़त्म हो जाएगा किसान आंदोलन ? जानिए क्या बोले टिकैत

हमने कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया: PM मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -