शेरों ने मछुआरे को बनाया शिकार, शरीर का आधा हिस्सा गायब
शेरों ने मछुआरे को बनाया शिकार, शरीर का आधा हिस्सा गायब
Share:

भाव नगर : जिले में महुआ तालुका के समीप एक तटवर्ती गांव में तीन एशियाई शेरों ने एक मछुआरे को अपना शिकार बना डाला। 35 वर्षीय रमा छुदस्मा की आधी खाई हुई बॉडी बुधवार देर रात महुआ टाउन से दस किलोमीटर दूर बरामद हुई। वन विभाग के अधिकारियों ने इस घटना पर हैरानी जताई है क्‍योंकि शेर मानव शरीर नहीं खाते हैं। शेरों ने मछुआरे पर बहुत भयानक तरीके से वार किया है। 

बॉडी के पास से मिले साक्ष्य 
वही अधिकारियों की माने तो उन लोगों को रमा की आधी खाई हुई बॉडी के पास नौ वर्षीय मादा, दो वर्षीय नर और एक शेर के बच्‍चे के उपस्थित रहने संबंधित साक्ष्‍य मिले हैं। डॉक्‍टरों की एक टीम पूरे इलाके में ट्रैंकुलाइजर गन के साथ उनकी तलाश कर रही है। मछुआरे की बॉडी पिंगलेश्‍वर मंदिर के समीप मिली है जो एक दूरदराज का इलाका है। घटना की जांच कर रहे लोगों को रमा का एक पैर, नितंब और पसलियां गायब मिली हैं।

वही ग्रामीणों की माने तो रमा छुदस्‍मा को शराब पीने की लत थी। इससे पहले भी वह एक बार नशे की हालत में शेरों के रहने वाले इलाके के काफी करीब पहुंच गया था। उस समय भी उसे यहां से दूर रहने की चेतावनी दी गई थी। 

गुजरात: अहमदाबाद के कोर्ट रूम में आया तेंदुआ, फिर हुआ कुछ ऐसा कि थम गईं सबकी सांसें

यंहा इतने दिनों की मशक्क्त के बाद पकड़ा गया बाघ

सरिस्का टाइगर रिजर्व में भूख के कारण हुई एक बाघ की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -