टक्कर में उड़े कार के परखच्चे, फंसे रह गए युवा
टक्कर में उड़े कार के परखच्चे, फंसे रह गए युवा
Share:

चंडीगढ़ : युवाओं का नाता जोश, उमंग और उल्लास से होता है। युवाओं की जीवन में गति का नाता भी बहुत होता है। हाईस्पीड इंटरनेट, हाईस्पीड लाईफ और सभी कुछ इंस्टेंट व अभी पा लेना इनकी फितरत में होता है। मगर कभी - कभी इनके जीवन में हाईस्पीड इन्हें मुश्किलों में डाल देती है और यह जानलेवा भी साबित होती है। ऐसा ही वाकया चंडीगढ़ में कुछ युवाओं के साथ हुआ। दरअसल चंडीगढ़ के सेक्टर 44 की डिवाइडिंग सड़क पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।

सड़क की लाईट प्वाईंट पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। यह कार डिवाईडर से टकराई और फिर क्षेत्र में लगे एक पेड़ से फिर से जा टकराई। जब यह कार टकराने के बाद रूकी और लोगों ने इसमें सवार युवाओं की सुध ली तो अंदर का मंज़र भयावह था। वाहन के परखच्चे उड़ चुके थे और वाहन में कुछ लड़कियों का शव मौजूद था तो कुछ दर्द से कराह रही थीं। वाहन की बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। दरअसल ये लड़कियां एक निजी कंपनी में जाॅब करती थीं।

इनका मोहाली में किराए का आवास था। कार में सवार लड़कियों में तीन लड़कियों की मौत हो गई जबकि दो लड़कों को घायल अवस्था में जीएमसीएच 32 चिकित्सालय ले जाया गया। हादसे में मृत युवतियों में पूजा 23 निवासी कुरूक्षेत्र, पलक 22 वर्ष निवासी भिवानी, पायल 24 वर्ष निवासी दिल्ली। थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। दूसरी ओर घायलों के नाम संदीप और जसप्रीत बताए गए हैं।

ये दोनों ही चचेरे भाई हैं। संदीप एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है जबकि जसप्रीत ग्राफिक डिजाईनर है। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि एक लड़की कार के बाहर ही गिर गई थी। जबकि दो लड़कियां और दो लड़के कार के अंदर ही फंसे थे। उन्हें जैसे तैसे निकाला गया। घ्टनास्थल पर मौजूद लोगों ने पीसीआर को फोन कर सूचना दी।

दरअसल कार में म्यूजिक बहुत जोर से लगाया हुआ था और घटना के बाद भी कार का म्यूजिक प्लेयर चालू था। माना जा रहा है कि ये युवा किसी पार्टी में शामिल होकर आ रहे थे। हादसे में घायलों को उपचार दिया जा रहा है। दूसरी ओर जानकारी सामने आई है कि घटना में प्रभावितों के परिजन को जानकारी दी जा चुकी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -