अजब कांग्रेसी ! पाला बदलकर AAP में गए 3 नेता, फिर 'माफ़ी' मांगी और 'कांग्रेस' में लौट आए
अजब कांग्रेसी ! पाला बदलकर AAP में गए 3 नेता, फिर 'माफ़ी' मांगी और 'कांग्रेस' में लौट आए
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD Election) के परिणाम आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया था, लेकिन इसके चंद ही घंटों बाद रोचक उलटफेर हुआ। दरअसल, दिल्ली कांग्रेस इकाई के उपाध्यक्ष अली मेहदी के साथ ही बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद सबिला बेगम ने AAP का दामन थम लिया था, मगर कुछ ही समय में इन तीनों ने यू टर्न मारते हुए दोबारा से कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

दिल्ली में हुए इस दिलचस्प घटनाक्रम के कुछ घंटे बाद कांग्रेस नेता अली मेहदी ने माफी मांगी और कहा कि वह अपनी पुरानी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यकर्ता हूं। वहीं, मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और बृजपुरी से नाजिया खातून, जो उनके साथ AAP में शामिल हुई थीं, वह भी कांग्रेस में वापस आ गई हैं। कांग्रेस में वापस आने का मेहदी का ऐलान मुस्तफाबाद में विरोध प्रदर्शन के बाद आया है। क्योंकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके इस फैसले का सख्त विरोध किया था। हालांकि मेहदी द्वारा दोबारा कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान करने के बाद पार्टी के कई नेता उनकी तारीफें करने लगे हैं।

बता दें कि MCD इलेक्शन में AAP ने 250 में से 134 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा को 104 वार्डों में जीत मिली है। कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं। तीन सीट पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया है। वहीं, कांग्रेस के 2 पार्षद कांग्रेस का हाथ छोड़कर AAP के साथ चले गए थे, इसके बाद कांग्रेस के पार्षदों की तादाद घटकर 7 रह गई थी, मगर बागी नेताओं ने थोड़ी देर बाद फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

पुलिस कमिश्नरी प्रणाली का एक साल पूरा, जानिए 12 महीनों का हाल

MCD चुनाव के तुरंत बाद टूटी कांग्रेस, दो महिला पार्षद AAP में शामिल

लव जिहाद के खिलाफ इस राज्य में आएगा नया कानून!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -