भाजपा MLA शंभु लाल चकमा को जान से मारने की धमकी, विधायक ने की थी मदरसे बंद करने की मांग
भाजपा MLA शंभु लाल चकमा को जान से मारने की धमकी, विधायक ने की थी मदरसे बंद करने की मांग
Share:

अगरतला: त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के MLA शम्भू लाल चकमा को हत्या की धमकी दी गई है। यह धमकी एक वीडियो जारी करते हुए कर दी गई है। वीडियो जारी करने वाले आरोपित ने भाजपा MLA द्वारा राज्य में सभी मदरसों को बंद करने की माँग करने के बाद जान से मार डालने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर धमकी देने वाले की खोजबीन शुरू कर दी है। धमकी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

वीडियो में धमकी देने वाले ने वर्दी पहनी हुई है। उसके हाथ में चाकू भी है। वीडियो में वो ‘सलाम वाले कुम’ से शुरू करता है। फिर वह MLA शंभू लाल को माँ की गाली देते हुए कहता है कि इसी चाकू से वो उन्हें मार देगा। धलाई जिले के SP रमेश यादव के अनुसार, 'केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी गई है। धमकी देने वाले आरोपित के सोशल मीडिया प्रोफाइल की जानकारी जुटा ली गई है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।' वहीं, इस मामले में एक स्थानीय भाजपा नेता द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है।

बता दें कि शंभू लाल चकमा त्रिपुरा की छावमानु सीट से भाजपा MLA हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने सूबे में तमाम मदरसों को बंद करने की माँग की थी। विधायक के मुताबिक, मदरसों से आतंकी और असमाजिक तत्व पढ़ कर बाहर निकलते हैं। शंभु लाल चकमा ने मदरसों पर त्रिपुरा सरकार से असम सरकार जैसी कार्रवाई की अपेक्षा जाहिर की थी। उनके बयान से नाराज त्रिपुरा मदरसा शिक्षक संघ (TMTA) और कुछ अन्य मुस्लिम संगठनों ने कार्रवाई करने की माँग की थी। TMTA ने MLA से उनके बयान का सबूत पेश करने के लिए कहा था।

अपने आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने की समय सीमा 30 जून, 2022 तक बढ़ी

कार लवर्स का इंतजार हुआ ख़त्म, धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई हुंडई क्रेटा

पश्चिम द्वारा रूस के खिलाफ अधिक प्रतिबंधों का वादा करने के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में हलचल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -