जिन लोगों ने किया था कभी कंगना को सपोर्ट, एक्ट्रेस ने उन्ही को बनाया अपना टारगेट
जिन लोगों ने किया था कभी कंगना को सपोर्ट, एक्ट्रेस ने उन्ही को बनाया अपना टारगेट
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने अभिनय को लेकर लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हैं। इसके साथ ही वह अपने बेबाक बयानों को लेकर भी हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है। इतना ही नहीं कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम लोगों पर निशाना साधती हुई दिखाई देती है। यहां तक कि उन्होंने उन लोगों को भी नहीं छोड़ा है जिनके साथ उन्होंने काम किया है। कंगना रनौत ने हाल ही में महेश भट्ट को टारगेट किया था तो चलिए जानते हैं कि कंगना रनौत के निशाने पर कौन-कौन से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आ चुके हैं जिनके साथ उन्होंने किसी ना किसी प्रोजेक्ट में भी काम कर चुकी है।

महेश भट्ट: कंगना रनौत मूवी 'गैंगस्टर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस मूवी को महेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था। कंगना रनौत ने बीते दिनों महेश भट्ट के पुराने वीडियोज साझा कर दिए है, इसमें वह मुस्लिम जनता को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा था कि महेश भट्ट का असली नाम असलम और वह उसे छिपाने में लगे हुए है। महेश भट्ट को अपना असली नाम इस्तेमाल करना चाहिए। महेश भट्ट ने सोनी राजदान के साथ दूसरी शादी करने के लिए अपना धर्म बदला था। इससे पहले भी कंगना रनौत कई महेश भट्ट पर निशाना साध चुकीं है। 

आदित्य पंचोली: कंगना रनौत जब फिल्म इंडस्ट्री में आई थीं तब उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था। यहां तक कि उन्हें पैसों की तंगी हुई  थी तब एक्टर आदित्य पंचोली ने उनकी सहायता की। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया गया है कि इस दौरान पहले से शादीशुदा और दो बच्चों को पिता आदित्य पंचोली और कंगना रनौत रिलेशनशिप में आए थे। हालांकि, बाद इन दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली पर जबरदस्ती ड्रग्स देने का और यौन शोषण का इल्जाम लगाया था।

ऋतिक रोशन: कंगना रनौत और ऋतिक रोशन ने मूवी 'कृष 3' और फिल्म 'काइट्स' में एक साथ काम कर चुके है। ये भी  कहा जाता है कि इन दोनों का अफेयर भी रहा है। कंगना रनौत ने बोला था कि ऋतिक रोशन ने पत्नी सुजैन खान से अलग होकर उनसे शादी का वादा किया था। ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत से किनारा करना शुरू कर दिया और फिर दोनों के बीच जंग छिड़ गई थी जो आज भी चल रही है। 

'बीफ खाया लेकिन सांप और ऑक्टोपस...', कंगना रनौत का बयान वायरल

नामकरण के बाद सोनम ने दिखाई अपने बेटे की झलक

विरोध के दलदल में फंसती जा रही अजय और सिद्धार्थ की Thank God

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -