'जो शराब पिएंगे, वो तो मरेंगे ही...', संसद में गूंजा नितीश कुमार का विवादित बयान, छपरा में 39 मौतें
'जो शराब पिएंगे, वो तो मरेंगे ही...', संसद में गूंजा नितीश कुमार का विवादित बयान, छपरा में 39 मौतें
Share:

पटना: बिहार के छपरा जिले में पिछले 2 दिनों में जहरीली शराब पीने की वजह से 39 लोगों की मौत का मामला अब संसद में भी गूंजा है। बिहार के मुख्य विपक्षी दल भाजपा के सांसद संजय जायसवाल ने इस मामले में नीतीश सरकार को लोकसभा में जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि इन मौतों के लिए पूरी तरह से नीतीश सरकार ही जिम्मेदार है।

भाजपा सांसद ने लोकसभा में कहा कि, 'नीतीश कुमार कहते हैं कि जो पिएगा वो मरेगा और जो शराब खरीदेगा वो मरेगा। मगर वह शराब बेचने वाले लोगों को चुनाव में टिकट दे देते हैं।' संजय जायसवाल ने कहा कि इन मौतों की जिम्मेदार नीतीश कुमार सरकार ही है। एक ओर लोग मर रहे हैं और वहीं नीतीश कुमार विधानसभा में आपा खो रहे हैं। विपक्ष के लोगों से बदसलूकी करते हैं। संजय कुमार जायसवाल के आरोपों के दौरान सदन में JDU और RJD के सदस्य हंगामा करते नज़र आए। 

बिहार की ही औरंगाबाद संसदीय सीट से भाजपा के लोकसभा सांसद सुशील कुमार सिंह ने भी जहरीली शराब से होने वाली मौतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार की नितीश कुमार सरकार जहरीली शराब पिलाकर सामूहिक हत्याएं करा रही है। बता दें कि 39 मौतों को लेकर नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में विवादित बयान देते हुए कहा था कि जो लोग शराब पिएंगे, वे मरेंगे ही। इसका तो उदाहरण ही सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि जब बिहार में शराबबंदी हमने लागू की है तो फिर शराब नहीं पीनी चाहिए।

सड़क निर्माण कार्य में नगर पंचायत परिषद द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियाँ

उद्योग मंत्री पर आरोप लगाने वाली लड़की ने जारी किया वीडियो

'लव जिहाद बकवास की बातें हैं, सरकार पागल हो गई है': NCP नेता जितेंद्र आव्हाड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -