पैरों के तलवों पर हो ये निशान तो पैसे की कभी नहीं होती कमी
पैरों के तलवों पर हो ये निशान तो पैसे की कभी नहीं होती कमी
Share:

 

समुद्र शास्त्र के अनुसार शरीर पर पाए जाने वाले निशानों में कई राज छुपे हैं जो व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताते हैं। जी दरअसल व्यक्ति के शरीर में कुछ निशान बहुत भाग्यशाली होते हैं लेकिन कुछ अशुभ फल भी देते हैं। जी हाँ और कुछ ऐसे ही निशान पैरों के तलवों में भी पाए जाते हैं। आपको बता दें कि तलवे के प्रत्येक चिह्न का अपना निश्चित स्थान और महत्व होता है। जी हाँ और यह निशान साधारण व्यक्ति की भी किस्मत चमका सकते हैं। इसी के साथ ही तलवों की बनावट के आधार पर भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

शुभ फल देने वाले तलवे-
* समुद्र शास्त्र के विद्वानों के अनुसार, जिस व्यक्ति के तलवों में कमल का फूल, शंख, तलवार, सांप, झंडा व बाण के चिह्न होते हैं, वह बहुत ही भाग्यशाली होते हैं और उन्हें अपने जीवन में हर खुशी मिलती है।
* जिन लोगों के तलवे एकदम सपाट होते हैं वे खुले विचारों वाले और मेहनत करने वाले होते हैं। इसी के साथ समय आने पर ये सभी के काम आते हैं। जी हाँ और अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने की इच्छा रखते हैं और ऐसा होता है।
* समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के तलवे की रेखा एड़ी से शुरू होकर अंगूठे के मध्य भाग तक पहुंचती है, ऐसे लोगों के पास पैसों की कोई कमी नहीं रहती। केवल यही नहीं बल्कि इनका जीवन आराम से गुजरता है।
* समुद्र शास्त्र के अनुसार चिकने और गुलाबी तलवे भी शुभ फल देने वाले माने गए हैं। जी हाँ और ऐसे लोग जीवन में हमेशा खुश रहते हैं।

अशुभ फल देने वाले तलवे-
* समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के तलवे मटमैले होते हैं। वे अक्सर शातिर अपराधी होते हैं और दूसरों से पैसा ऐंठकर अपना जीवन चलाते हैं। केवल यही नहीं बल्कि परिवार के लोग भी इनसे हमेशा परेशान रहते हैं।
* समुद्र शास्त्र के काले तलवे वाले लोग अक्सर संतानहीन होते हैं। इसके अलावा ऐसे लोग हमेशा पैसों की तंगी में जीते हैं और कोई न कोई समस्या इनके साथ बनी रहती है।
* समुद्र शास्त्र के मुताबिक पीले तलवे वाले लोग जीवन भर दु:ख उठाते हैं और लोगों के साथ बुरा बर्ताव भी करते हैं।
* समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के तलवे सफेद होते हैं, वे अच्छे-बुरे का विचार नहीं करते और अपनी मनमानी चलाते हैं।

वक्री होने जा रहे हैं गुरु, 119 दिन के लिए इन राशियों पर होगी कृपा

आज है प्रदोष व्रत, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

बांसुरी से लेकर शंख तक घर में रखे ये वस्तुएं, लाएंगी सुख-समृद्धि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -